Sawan 2024 : श्रावण को लेकर काशी विश्वनाथ में तैयारी पूरी, प्रवेश के लिए नए रास्तों का इंतजाम

Summary :

Sawan 2024 : 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्तों का प्रावधान किया गया है। Highlights . श्रावण को लेकर काशी विश्वनाथ में तैयारी पूरी हुई . प्रवेश के लिए नए रास्तों का इंतजाम हुआ Sawan 2024 :श्रावण को लेकर काशी विश्वनाथ में तैयारी पूरी वाराणसी में श्रावण की तैयारी को लेकर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया, “शिवनगरी में श्रावण को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार से…

Sawan 2024

Sawan 2024 : 22 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्तों का प्रावधान किया गया है।

Highlights
. श्रावण को लेकर काशी विश्वनाथ में तैयारी पूरी हुई
. प्रवेश के लिए नए रास्तों का इंतजाम हुआ

Sawan 2024 :श्रावण को लेकर काशी विश्वनाथ में तैयारी पूरी

वाराणसी में श्रावण की तैयारी को लेकर मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया, “शिवनगरी में श्रावण को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार से श्रावण की शुरुआत हो रही है, जो सोमवार की तैयारी होती है, वो विशेष होती है। सोमवार को ही श्रद्धालु सबसे ज्यादा दर्शन करते हैं।”उन्होंने आगे बताया, “इस बार मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्तों को चालू करवाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है।

Kashi Vishwanath Temple,वाराणसी में सावन को लेकर काशी विश्वनाथ में 2-3 नए  प्रवेश द्वार बनाए गए, मीट की दुकानें रहेंगी बंद - new entrance gates built  at kashi vishwanath on sawan ...

Sawan 2024 : प्रवेश के लिए नए रास्तों का इंतजाम

कौशल राज शर्मा ने कहा, “पिछली बार की तुलना में इस बार श्रावण( Sawan 2024) को लेकर ज्यादा व्यवस्था की गई है। अधिक से अधिक लोग मंदिर के अंदर ही रहें और सड़कों पर कम से कम लाइने लगे, उसकी व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए छाया की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा पेयजल, ओआरएस और मेडिकल की व्यवस्था भी की गई है।”

Shiv Devotees Will Not Be Able To Take Kanwad To Vishwanath Temple - Amar  Ujala Hindi News Live - Sawan 2024:विश्वनाथ मंदिर में कांवड़ लेकर नहीं जा  सकेंगे शिवभक्त, डाक बम को

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया गया है। जिन मार्गों पर साफ-सफाई की जरूरत है। सड़कों में गड्ढे हैं, उनसे संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के साथ भी इस संबंध में बैठक हो गई है। जिन रास्तों से कांवड़ियां गुजरेंगे, वहां मीट की दुकानें बंद रहेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar