Shamli Ayush Religion Conversion Case: धर्म परिवर्तन कराकर, इस्लाम धर्म कबूल करवाना और फर्जी निकाह करके लव जिहाद में फंसाने का मामला उत्तरप्रदेश के शामली से सामने आया है। जहां दयानंद इलाके में करोड़पति मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक के बेटे आयुश मलिक का मुस्लिम युवती चांदनी के साथ 2022 से प्रेम प्रसंग चल रहा था और अब चांदनी ने आयुश को लव जिहाद में फंसा कर धर्मपरिवर्तन करा दिया है। इस मामले पर आयुश के पिता ने चांदनी के पूरे परिवार समेत मौलवियों पर केस दर्ज कराया है।
Ayush Malik Rahman: शामली से लव जिहाद का मामला

शामली से लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद आयुश के पिता देवरजा मलिक ने थाने में केस दर्ज करवाया है और काजीवाड़ा की निवासी चांदनी कुरैशी, भाई आस मोहम्मद, हुमा कुरैशी, पिता इस्लाम कुरैशी, मौलवी मुनव्वर और बहन राहिल कुरैशी, सुमाइला, राबिया के साथ ही 2 मौलवियों पर भी आरोप लगाए है कि आयुष को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने पर मजबूर किया गया जिसके बाद आयुष टोपी लगाकर लंबी दाढ़ी रखकर मेडिकल की दुकान में बैठा करता था।
Shamli Conversion Sparks Protest: आयुश के धर्मपरिवर्तन

आयुश और चांदनी कुरैशी की मुलाकत 2022 में फिजियोथैरेपी में हुई थी और इस दौरान बातचीत शुरू हुई, दोनों ने साथ में जिम ज्वाइन किया और रोज मुलाकात होने लगी। बताया जा रहा है कि आयुश के धर्मपरिवर्तन कराने में पूरे परिवार का साथ रहा था और हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम के तौर-तरीके अपना लिए और निकाह भी कर लिया है। इतना ही नहीं आयुश निकाह के 6 महीने बाद घरवालों से अलग हो गया और चांदनी के साथ किराए के मकान पर रहने लगे थे। चांदनी के परिवार ने आयुष के साथ ही उनके परिवार पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था।


Download Android App
Download iOS App




