बांग्लादेश ने मांगी शेख हसीना के लिए मौत की सजा! आज आएगा कोर्ट का फैसला, कई जगहों पर बमबारी और आगजनी

Summary :

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक तनाव बहुत बढ़ गया है। आज पूर्व पीएम शेख हसीना को उनके कथित अपराधों के लिए इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल सजा सुनाएगी। इस फैसले को ढाका में बड़ी स्क्रीन पर लाइव देखा जाएगा। फैसले से एक दिन पहले ही हसीना की पार्टी आवामी लीग ने देशभर में ‘पूर्ण बंद’ की घोषणा कर दी थी। लेकिन यूनुस सरकार ने पहले से ही आवामी लीग की सभी गतिविधियों पर रोक लगा रखी है और इसी वजह से पूरे देश में हाई अलर्ट जारी है। यूनुस की सरकार ने इस दौरान हिंसा, आगजनी करने वालों को…

Sheikh Hasina News

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक तनाव बहुत बढ़ गया है। आज पूर्व पीएम शेख हसीना को उनके कथित अपराधों के लिए इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल सजा सुनाएगी। इस फैसले को ढाका में बड़ी स्क्रीन पर लाइव देखा जाएगा। फैसले से एक दिन पहले ही हसीना की पार्टी आवामी लीग ने देशभर में ‘पूर्ण बंद’ की घोषणा कर दी थी। लेकिन यूनुस सरकार ने पहले से ही आवामी लीग की सभी गतिविधियों पर रोक लगा रखी है और इसी वजह से पूरे देश में हाई अलर्ट जारी है। यूनुस की सरकार ने इस दौरान हिंसा, आगजनी करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है।

Sheikh Hasina News: ‘मैं जिंदा हूं, मैं ज़िंदा रहूंगी’

Sheikh Hasina News
‘मैं जिंदा हूं, मैं ज़िंदा रहूंगी’ (image- Social Media)

बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी को प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनकी पार्टी अब चुनाव नहीं लड़ सकती। इस फैसले से पहले शेख हसीना ने एक ऑडियो मैसेज दिया था। शेख हसीना ने कहा “अन्याय करने वालों को एक दिन बंगाल की धरती पर जनता सजा देगी. इसलिए मैं सबको बता दूं कि डरने की कोई बात नहीं है. मैं जिंदा हूं. मैं ज़िंदा रहूंगी. मैं देश की जनता का साथ दूंगी. और अगर इंशाअल्लाह इन अपराधियों को बंगाल की धरती पर सजा दूंगी। ”

‘शायद मौत की सजा सुनाएंगे’

Sheikh Hasina News
‘शायद मौत की सजा सुनाएंगे’ (Image- Social Media)

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद ने रविवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी पर से प्रतिबंध भी हटाया गया, तो उनकी पार्टी अवामी लीग के समर्थक फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव में बाधा डालेंगे। उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि ये विरोश प्रदर्शन हिंसा में भी बदल सकता है।

सजीब वाजेद ने कहा, ‘वे फैसला सुना देंगे और शायद मौत की सजा भी देंगे। लेकिन मेरी मां सुरक्षित है। भारत उन्हें पूरी सुरक्षा दे रहा है और उन्हें राज्य प्रमुख जैसा सम्मान मिल रहा है।

Bangladesh Violence: यूनुस के सलाहकार के घर के बाहर क्रूड बमों से हमला

बांग्लादेश के कई जगहों पर हिंसा और आगजनी की खबरें भी सामने आ रही हैं। ढाका में मोहम्मद यूनुस के सलाहकार सैयद रिजवाना हसन के घर के बाहर क्रूड बमों से हमला किया गया और आगजनी भी हुई। वहीं, कॉक्सबाजार में भी हिंसा की खबरें सामने आई हैं। यहां शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कई शहरों में हंगामा और हिंसा भी हुई।

Bangladesh में शूट एट साइट का ऑर्डर

Sheikh Hasina News
Bangladesh में शूट एट साइट का ऑर्डर (Image- Social Media)

शेख हसीना के खिलाफ फैसला आने से पहले आगजनी और देसी बम से हमलों के बीच ढाका और अन्य क्षेत्रों में रात भर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। अवामी लीग द्वारा दो दिवसीय देश बंद की घोषणा की खबरों के बाद अधिकारियों ने कड़ी सैन्य, अर्धसैनिक और पुलिस चौकसी का आदेश दिया है।

रविवार रात अज्ञात लोगों ने एक पुलिस स्टेशन परिसर के वाहन डंपिंग कॉर्नर में आग लगा दी। इसके अलावा राजधानी में कई चौराहों पर विस्फोट भी किए गए। इसको देखते हुए, ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: म्यांमार में फिर हिली धरती, राजधानी नेप्यीडॉ में सुबह-सुबह दहशत, आया 3.5 तीव्रता का भूकंप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।