कौन हैं सिंगर सरोज, जिन्होंने मां दुर्गा पर बनाया ऐसा वीडियो कि पहुंच गई सलाखों के पीछे?

Summary :

Singer Saroj Sargam Arrested: हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार नवरात्र शुरू होते ही उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर चर्चा में आ गया है। यहां की रहने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम मां दुर्गा पर अपमानजनक टिप्पणी की है। हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सरोज के खिलाफ अब तक आठ से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। कुछ मामला तो मध्य प्रदेश तो कुछ दूसरे राज्यों में दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरोज समेत उनके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार किया है। इस दौरान सरोज के परिवार वालों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है। Saroj Sargam…

Singer Saroj Sargam Arrested: हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार नवरात्र शुरू होते ही उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर चर्चा में आ गया है। यहां की रहने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम मां दुर्गा पर अपमानजनक टिप्पणी की है। हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सरोज के खिलाफ अब तक आठ से अधिक केस दर्ज हो चुके हैं। कुछ मामला तो मध्य प्रदेश तो कुछ दूसरे राज्यों में दर्ज है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरोज समेत उनके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार किया है। इस दौरान सरोज के परिवार वालों से भी पुलिस की पूछताछ जारी है।

Saroj Sargam Controversy 2025: गायिका क्यों बनीं चर्चा का विषय?

गौरतलब है कि गायिका सरोज पर देवी दुर्गा पर एक गाना गाने का आरोप है, जिसमें उन्होंने देवी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। यह गाना एक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। सरोज मिर्जापुर के मड़िहान की रहने वाली हैं। सरोज विरहा गायिका हैं। हालांकि, अब गायिका अपनी गायकी को लेकर चर्चा में हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गायिका और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। सरोज के इस गाने को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ रहा है।

UP News Today: विवादित वीडियो में क्या है?

Singer Saroj Sargam Arrested
Singer Saroj Sargam Arrested

सरोज ने अपने वीडियो में महिषासुर राक्षस को लेकर बिरहा गाना गाया है. जिसे यूट्यूब पर अपलोड करते ही बवाल शुरू है। आरोप है कि इस दौरान गायिका ने माता दुर्गा को लकेर विवादित बातें की है। विश्व हिंदू संगठन के नेताओं ने गायिका सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Singer Saroj Sargam Arrested: कौन हैं सरोज सरगम?

सरोज सरगम बिरहा गाने के लिए फेमस हैं। वह पिछले कुछ समय से यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रही है। उनके यूट्यूब चैनल का नाम “Saroj Sargam Mirzapur” है। इस चैनल के 50 हजार से अधिक सब्‍सक्राइबर हैं। सरोज सरगम ने इस चैनल पर अब तक कई वीडियो अपलोड किये हैं। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद इनके चैनल से सारे वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं। इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने सरोज और उनके पति की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि विवादित वीडियो को सरोज के यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:Aaj Ka Mausam 24 Sep: हिमाचल, उत्तराखंड और कोलकाता में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में तपाएगी गर्मी, जानें ताजा मौसम का अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।