Sitapur News Today: मेला हजरत गुलजार शाह रह. अलैह के अवसर पर हाकी ग्राउंड में आयोजित हाकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन कुल चार मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला शाहजहांपुर और रायबरेली के बीच खेला गया, जिसमें शाहजहांपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2–0 से जीत दर्ज की। शाहजहांपुर टीम के राजन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Sitapur News Today

दूसरा मैच गाजीपुर और शिवगढ़ के मध्य हुआ। शिवगढ़ की टीम ने 3 गोल दागे, जबकि गाजीपुर की टीम केवल 1 गोल ही कर सकी। इस प्रकार शिवगढ़ ने 3–1 से मुकाबला अपने नाम किया। शिवगढ़ टीम के शैजल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरा मुकाबला लखीमपुर और बस्ती के बीच खेला गया, जिसमें बस्ती की टीम ने 1 गोल किया, जबकि लखीमपुर की टीम ने 3 गोल दागकर मैच जीत लिया।
Hockey Tournament in Sitapur
चौथा और अंतिम मुकाबला कौशाम्बी एवं बाराबंकी के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक मैच ड्रॉ रहा। इसके बाद शूटआउट में बाराबंकी टीम के कप्तान के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम ने 3 गोल कर मुकाबला जीत लिया। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बाराबंकी टीम के कप्तान इब्राहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Mela Ground Hazrat Gulzar Shah

टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका परवेज अख्तर, मनीष द्विवेदी, खुर्शीद अहमद, फहद खान और दुर्गा प्रसाद ने निभाई। इस अवसर पर समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार मोहित जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मेला सपा नेता हसीब अंसारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में टूर्नामेंट सचिव मास्टर असलम, इशरत अली, हाजी इसरार खां, राजकुमार रस्तोगी, जैनुल आबदीन, शुऐब खान, रेहान कादरी, नुसरत अली, अन्नू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे।
ALSO READ: चौधरी चरण सिंह की जयंती पर नशा मुक्ति का संदेश, बागपत में किसान सम्मान कार्यक्रम किया गया आयोजन


Download Android App
Download iOS App




