अजनबी मर्दों से मेहंदी लगवाना बंद करें… यूपी मौलाना का फ़तवा जारी

Summary :

यूपी मौलाना का फतवा: अजनबी मर्दों से मेहंदी लगवाना इस्लाम के खिलाफ

शादियों के सीजन में यूपी के सहारनपुर के मौलाना इसहाक गोरा ने नया फरमान जारी किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को गैर मर्दों से मेहंदी लगवाने को शरीयत के खिलाफ बताया है। मौलाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौलाना ने कहा किसी भी गैर मुस्लिम को यह हक़ नहीं है कि वो मुस्लिम महिलाओं के हाथों को छुए। चाहे वो मेहंदी लगवाना हो या चुरी पहनाना।

शादियों का सीजन शुरू है। ऐसे में महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। कई बार मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को बाजार का रुख करना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं और लड़किया कभी-कभी लड़कों से भी मेहंदी लगवा लेती हैं। अब इस बीच शादियों के सीजन में एक नया धार्मिक मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है। यूपी के सहारनपुर में मौलाना इसहाक गोरा ने नया फरमान जारी किया है। मौलाना ने कहा है कि गैर मर्दों से मेहंदी लगवाना शरीयत के खिलाफ है। इसे जल्द से जल्द बंद कर दिया जाए। मौलाना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बता दें कि मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने एक वीडियो जारी करते हुए बयान जारी किया है। मौलाना ने मुस्लिम लोगों को एक अहम शरीयत मसले पर आगाह किया है। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को गैर मुस्लिमों से मेहंदी लगवाने पर आपत्ति जताई है। इसे इस्लाम धर्म के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा है कि इस्लाम में पर्दा और नामहरम से बचने के लिए कहा गया है। किसी भी गैर मुस्लिम को यह हक़ नहीं है कि वो मुस्लिम महिलाओं के हाथों को छुए। चाहे वो मेहंदी लगवाना हो या चुरी पहनाना।

धर्म के खिलाफ न जाए

मौलाना ने इस दौरान दारुल उलूम देवबंद के फतवे का हवाला देते हुए फरमान जारी किया। उन्होंने कहा फतवा में कहा गया हुआ है कि गैर मुस्लिम मर्दों से मुस्लिम महिला को मेहंदी या चुरी पहनना मना है। इस्लाम में इसे हराम माना गया है। उन्होंने समाज के सभी लोगों, खासकर महिलाओं से इस्लामी शिक्षाओं और फतवों का सम्मान करने तथा शरीयत के निर्देशों को अपने जीवन में लागू करने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि परंपराओं और फैशन की आड़ में शरीयत के खिलाफ जाना धार्मिकता नहीं बल्कि लापरवाही है।

शराबबंदी कानून पर राजद का नीतीश सरकार पर तंज, एक्स पर पोस्ट कर पूछे कई सवाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।