Suvendu Adhikari Action on RG Kar Case: आरजी कर (RG Kar) मेडिकल कॉलेज रेप और हत्या मामले में भाजपा की सरकार बनते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू है। सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को नौकरी से हटा दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद इसकी जानकारी है। उन्होंने बताया है कि कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल, पूर्व डिप्टी कमिश्नर इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान कई चूकें कीं और जाँच को ठीक ढंग से करने में विफल रहे।
R G Kar Rape Murder : सीएम शुभेंदु ने खुद दी जानकारी
मुख्यमंत्री के मुताबिक, इन अधिकारियों पर पीड़िता के माता-पिता को पैसे देकर मामला दबाने की कोशिश करने जैसे कई आरोप लगे है। उन्होंने आगे कहा कि इन अधिकारियों ने बिना अनुमति प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जैसे कार्य भी किए हैं। उन्होंने साफ कहा कि बंगाल सरकार सिर्फ विभागीय कार्रवाई कर रही है, जबकि मामले की असली जांच CBI कर रही है। गृह सचिव और मुख्य सचिव की निगरानी में इस मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।
3 IPS suspended: BJP विधायक ने कहा सरकार बनने के बाद हो रही सत्य की लड़ाई
वहीं, पीड़िता की मां और पानीहाटी से BJP विधायक, रत्ना देबनाथ ने कहा कि विधायक बनने के बाद उनकी बेटी को न्याय दिलाने की उनकी लड़ाई को नई ताकत मिली है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सज़ा नहीं मिल जाती और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगी।


Download Android App
Download iOS App






