Tata Sierra की सुनामी में हिला ऑटो सेक्टर, 1 दिन में 70 हजार बुकिंग, जानें कब होगी डिलीवरी

Summary :

Tata Sierra Bookings:  मिड-साइज SUV सेगमेंट में 2025 Tata Sierra की एंट्री ने माहौल गर्म कर दिया है। अपने नए डिजाइन, दमदार फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ Sierra ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। Sierra की सुनामी में मानों पूरा ऑटो सेक्टर हिल गया है। दरअसल Sierra के लॉन्च होने के बाद 16 दिसंबर से बुकिंग शुरू हो गई है और पहले दिन ही लगभग 70 हजार बुकिंग इस कार की हो गई है और लगभग 1.35 लाख लोग बुकिंग करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि 11.49 लाख रुपये के एक्स शोरूम…

Tata Sierra Bookings:  मिड-साइज SUV सेगमेंट में 2025 Tata Sierra की एंट्री ने माहौल गर्म कर दिया है। अपने नए डिजाइन, दमदार फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ Sierra ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। Sierra की सुनामी में मानों पूरा ऑटो सेक्टर हिल गया है। दरअसल Sierra के लॉन्च होने के बाद 16 दिसंबर से बुकिंग शुरू हो गई है और पहले दिन ही लगभग 70 हजार बुकिंग इस कार की हो गई है और लगभग 1.35 लाख लोग बुकिंग करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

बता दें कि 11.49 लाख रुपये के एक्स शोरूम कीमत में मिलने वाली इस कार में कई शानदार फीचर, ट्रिपल डिस्पले, बड़ा सनरुफ समेत कई फीचर को शामिल किया गया जिससे इस कार ने बाजार में गर्दा उड़ा दिया है। जानते है इस कार की डिलीवरी कब शुरू होगी।

Tata Sierra Engine

Tata Sierra Bookings
Tata Sierra Bookings

नई Sierra में शुरुआती वेरिएंट्स में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105 bhp की पावर और 145 Nm टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ऊंचे वेरिएंट्स में कंपनी टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन भी दे रही है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCA गियरबॉक्स शामिल हैं।

Tata Sierra Bookings

Tata Sierra के लॉन्च होने के बाद ही इस कार की चर्चा तेज होने लग गई थी और कीमत के बारे में जानकारी के मिलने के बाद Tata Sierra ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में धमाल मचा दिया है। बता दें कि इस कार की डिलीवरी 15 जनवरी के बाद होनी शुरू हो जाएगी और बढ़ती मांग के बाद माना जा रहा है कि कंपनी इसका प्रोडक्शन भी बढ़ाना शुरू कर देगी

Tata Sierra Features

Tata Sierra Bookings
Tata Sierra Bookings

Light: LED DRL, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED Tail light
Boot Space: 622 Litres
Fuel Tank Capacity: 50 Litres
Ground Clearance: 205 mm
Alloy Wheels: 19-inch
Colours: Andaman Adventure, Bengal Rouge, Munnar Mist, Coorg Clouds, Pristine White and Pure Grey
Display: ड्राइवर डिस्प्ले, मेन टचस्क्रीन और पैसेंजर स्क्रीन एक ही ग्लास पैनल में इंटिग्रेटेड हैं।
Engine: 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 160–170 bhp और 250–280 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
Price: 11.40 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत से शुरू

ALSO READ: Creta और Seltos का दबदबा होगा कम! 11.40 लाख में Tata Sierra ने हिलाया Compact SUV Market

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।