Tata Sierra Price: टाटा की 90 के दशक की मशहूर कार, सिएरा, 25 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च होने जा रही है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नज़दीक आ रही है, कार को लेकर उत्साह और चर्चा बढ़ती जा रही है। लॉन्च से पहले ही टाटा ने नई सिएरा का प्रोडक्शन मॉडल पेश कर दिया है और इसे Sierra ब्रांड डे इवेंट में दिखाया गया। नई सिएरा पुराने मॉडल की याद दिलाती है, लेकिन इसमें आधुनिक फीचर्स और नया लुक शामिल है।
Tata Sierra launch date: लॉन्च और पोजिशनिंग

नई टाटा सिएरा 25 नवंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगी। यह कार पेट्रोल/डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक (EV) दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी। कंपनी इसे अपने पोर्टफोलियो में कर्व और हैरियर के बीच पोजिशन करेगी।
Tata Sierra Features: डिजाइन और बाहरी लुक

नई सिएरा का डिज़ाइन पुराने मॉडल की याद दिलाता है, लेकिन आधुनिक टच के साथ। इसमें शामिल हैं:
* तीन-चौथाई ग्लासहाउस (साइड विंडो डिजाइन)
* पैनोरमिक रूफ
* फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स
* साफ-सुथरा, स्टाइलिश डिज़ाइन
* सामने फुल-चौड़ाई LED DRL
* 19-इंच अलॉय व्हील
* ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग
* क्लैमशेल साइज़ बोनट
* पावर्ड टेलगेट
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी: कार के अंदर भी नया और प्रीमियम अनुभव मिलेगा:
ट्रिपल स्क्रीन सेटअप:
* 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
* 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
* सामने यात्री के लिए 12.3-इंच डिस्प्ले
* 12-स्पीकर JBL ब्लैक ऑडियो सिस्टम (Dolby Atmos सपोर्ट के साथ)
Tata Sierra Engine and Range: इंजन और रेंज
* ICE वेरिएंट: 1.5L पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन
* EV वेरिएंट: दो बैटरी ऑप्शन, क्लेम्ड रेंज 500+ किलोमीटर
हाई-टेक फीचर्स और सुरक्षा

नई सिएरा में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है:
* डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
* वायरलेस चार्जिंग
* वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
* रियर सनशेड्स
* 360 डिग्री कैमरा
* लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)
* 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, हिल असिस्ट, TPMS
* लेन असिस्ट और ऑटो ब्रेकिंग फीचर्स
नई टाटा सिएरा न सिर्फ स्टाइल और लक्ज़री देती है, बल्कि हाई-टेक फीचर्स और सुरक्षा में भी अपने सेगमेंट में सबसे आगे होगी।


Download Android App
Download iOS App




