Telegram Ban in India : क्‍या भारत में बंद होगा Telegram…. बैन हुआ तो क्या होगा?जानें सच्चाई

Summary :

Telegram Ban in India : भारत सरकार ने टेलीग्राम के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सरकार ने यह कदम फ्रांस में हुई टेलीग्राम के सीईओ Pavel Durov की गिरफ्तारी के बाद उठाया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर निकले निष्कर्ष के बाद टेलीग्राम पर भारत में प्रतिबंध भी लग सकता है। Highlights . टेलीग्राम पर आपराधिक गतिविधि बढ़ाने का है आरोप . क्‍या भारत में बंद होगा Telegram . सीईओ Pavel Durov की गिरफ्तारी के बाद उठाया यह कदम Telegram Ban in India ? टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov) को शनिवार को…

Telegram

Telegram Ban in India : भारत सरकार ने टेलीग्राम के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सरकार ने यह कदम फ्रांस में हुई टेलीग्राम के सीईओ Pavel Durov की गिरफ्तारी के बाद उठाया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर निकले निष्कर्ष के बाद टेलीग्राम पर भारत में प्रतिबंध भी लग सकता है।

Highlights
. टेलीग्राम पर आपराधिक गतिविधि बढ़ाने का है आरोप
. क्‍या भारत में बंद होगा Telegram
. सीईओ Pavel Durov की गिरफ्तारी के बाद उठाया यह कदम

Telegram Ban in India ?

टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov) को शनिवार को फ्रांस में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। बताया गया कि सरकार ने इस एप की जांच शुरू कर दी है। एप पर कथित तौर पर जबरन वसूली और जुए जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है। इसके साथ ही पिछले माह यूजीसी नीट पेपर लीक मामले में भी टेलीग्राम का नाम सामने आया था।संभावना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगा सकती है।

if telegram ban in india use these five alternative apps whatsapp microsoft  - Prabhasakshi latest news in hindi

Telegram Ban in India : हालांकि, पिछले कुछ दिनों से टेलीग्राम के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं. हाल ही में टेलीग्राम के सीईओ को गिरफ्तार किया गया है। अब ऐसी ख़बरें आ रही है कि भारत सरकार भारत में टेलीग्राम की मौजूदगी और उनकी सुरक्षा नीतियों की जांच कर रही है। अगर टेलीग्राम ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ थोड़ी भी गलत नीतियों का पालन किया होगा तो उसे भारत में प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

Telegram Ban in India : लिहाजा, अगर टेलीग्राम को भारत में बैन किया जाता है तो यहां के यूज़र्स के पास क्या विकल्प होंगे. आइए हम आपको भारत में मौजूद टेलीग्राम के 5 अल्टरनेटीव्स के बारे में बताते हैं।

अगर भारत में बैन हो गया Telegram तो याद बनकर रह जाएंगे ये जबरदस्त फीचर,  WhatsApp

व्हाट्सएप (WhatsApp)

व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय मैसेंजर ऐप्स में से एक है, जो भारत में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। हालांकि, इसकी सिक्योरिटी फीचर्स टेलीग्राम की तुलना में कम मजबूत हैं, लेकिन फिर भी लोगों के लिए यह एक विश्वसनीय विकल्प है।

मैटरमोस्ट (Mattermost)

मैटरमोस्ट एक व्यावसायिक मैसेंजर ऐप है जो अपनी हाई-लेवल सिक्योरिटी और अनुकूलन क्षमताओं के लिए जाना जाता है. यह पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड मैसेंजर है, जो आपके मैसेजों को सुरक्षित रखता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar