Thailand Cambodia War: ट्रंप के सीजफायर का दावा विफल, दोनों तरफ से हुए ताबड़तोड़ हमले

Summary :

Thailand Cambodia War में सीजफायर करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की एंट्री हो गई है। बता दें कि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को रुकवाने के लिए ट्रंप ने दावा किया था कि दोनों देश युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। लेकिन कुछ देर बाद ही कंबोडिया और थाईलैंड ने एक-दूसरे पर तोपखाने से हमला करने का आरोप लगाया। बता दें कि इससे पहले दोनों पक्षों ने दावा किया था कि वह सीमा विवाद पर लड़ाई समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू करने के लिए सहमत हैं। वहीं ट्रंप ने दोनों पक्षों के नेताओं से…

Thailand Cambodia War में सीजफायर करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की एंट्री हो गई है। बता दें कि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को रुकवाने के लिए ट्रंप ने दावा किया था कि दोनों देश युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। लेकिन कुछ देर बाद ही कंबोडिया और थाईलैंड ने एक-दूसरे पर तोपखाने से हमला करने का आरोप लगाया। बता दें कि इससे पहले दोनों पक्षों ने दावा किया था कि वह सीमा विवाद पर लड़ाई समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू करने के लिए सहमत हैं। वहीं ट्रंप ने दोनों पक्षों के नेताओं से बात की थी।

ट्रंप ने किया सीजफायर का दावा

Thailand Cambodia War
Thailand Cambodia War

Thailand Cambodia War रुकवाने के लिए ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्री से बातचीत की और सीजफायर के लिए सहमती जताई है। दावा किया गया कि कंबोडिया ने कहा ट्रंप की अपील का पूरी तरह समर्थन करता है। दूसरी ओर, थाईलैंड ने कहा कि वह ट्रंप का आभारी है। इस सहमती के बाद भी दोनों तरफ से हमले अभी जारी है।

नहीं रूके हमले

कंबोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि थाईलैंड ने आज सीमा पर कई जगहों पर गोलाबारी और ज़मीनी हमले किए। साथ ही ऐतिहासिक मंदिर परिसरों पर भारी गोलाबारी की गई। इसी बीच, थाईलैंड की सेना ने कहा कि कम्बोडियाई सेना ने नागरिक, घरों सहित कई क्षेत्रों में गोलीबारी की औऱ लंबी दूरी के रॉकेट लांचर तैनात कर दिए।

क्या है युद्ध का कारण

Thailand Cambodia War के बाद फिर सीमा पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बता दें कि इस तनाव के पीछे की वजह एक पूराना प्रेह विहेयर मंदिर, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर 9वीं सदी में खमेर सम्राट सूर्यवर्मन द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर अब आस्था से आगे बढ़कर राजनीति, राष्ट्रवाद और सैन्य प्रदर्शन का केंद्र बन चुका है।

ALSO READ: इस शिव मंदिर को लेकर आपस में भिड़े Thailand-Cambodia, अब तक 42 की मौत, जानें पूरा विवाद

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।