TMC Meeting with EC : पश्चिम बंगाल का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सरगर्मी तेज हो गई है. टीएमसी चुनाव आयोग को लेकर भी सख्त हो गई है. इसकी बड़ी वजह है SIR. बता दें राज्य में SIR करवाया गया है और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत ज्यूडिशियल रिव्यू के बाद नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है.
रिव्यू में 60 लाख से ज्यादा नाम हट गए हैं. पूरे SIR की बात करें, तो अब तक करीब 90.66 लाख मतदाताओं का नाम लिस्ट से बाहर हो चुका है. यह टोटल मतदाओं का 12 प्रतिशत है.
बता दें, SIR शुरू होने से पहले यह राज्य में मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ थी, जो अब घटकर 6.77 करोड़ रह गई है. राज्य में इसी मुद्दे को लेकर बड़ी खींचतान मची हुई है.
TMC Meeting with EC : टीएमसी व चुनाव आयोग की मीटिंग
जानकारी के अनुसार इसी मुद्दे को लेकर आज बुधवार टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, सांसद सागरिका घोष के अलावा साकेत गोखले और मेनका गुरुस्वामी शामिल थे. इसी मुलाक़ात के बाद जो बयानबाजी हो रही है उससे लगता है कि टीएमसी के लिहाज से मुलाक़ात ठीक नहीं रही. मुलाकात के बाद टीएमसी नेताओं ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए.
TMC Election Commission Meeting: टीएमसी का चुनाव आयोग पर आरोप

टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सांसदों से गेट लॉस्ट कहा. उन्होंने ये भी कहा कि ये मुलाकात महज 7 मिनट की थी.
सांसद ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को 9 चिट्ठी लिखी, 6 उदाहरण दिए, सभी चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा थे, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से किसी का कोई रिस्पॉन्स (Response) नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि हम लोग यही बताने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के पास गए थे.
टीएमसी की मांग
सांसद डेरेक ने आगे कहा कि आज जो कुछ भी चुनाव आयोग से मुलाकात के दौरान हुआ वह शर्म की बात है. उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि आज मीटिंग में जो हुआ उसका ऑडियो या वीडियो रिलीज किया जाए.
उन्होंने आगे कहा कि यह पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, जिनको हटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के नोटिस को लेकर आज शाम सभी लाइक माइंडेड पार्टियों की शाम 5:00 बजे कांस्टीट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.
TMC Slams Election Commission: डेरेक ओ’ब्रायन पर चिल्लाने का आरोप
इधर सूत्रों के अनुसार टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने चुनाव आयोग से मुलाकात के दौरान चिल्ला चोट की थी. सूत्रों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयोग ने सांसद से आयोग कक्ष में मर्यादा बनाए रखने का अनुरोध किया था और कहा था कि चिल्लाना और अभद्र व्यवहार करना उचित नहीं है.
बता दें इस मुलाक़ात को लेकर चुनाव आयोग ने ट्वीट किया है, ट्वीट में बंगाल चुनाव को लेकर लिखा है कि, “चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक, पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव. भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे.
साकेत गोखले ने किया ट्वीट
This is a LIE. I was personally present at the meeting. NOTHING like this was said.
All that CEC Gyanesh Kumar said to us was “GET LOST”.
We challenge the ECI to release a transcript of the meeting.
Else we will do it. https://t.co/LdFSLv2aQn
— Saket Gokhale (@SaketGokhale) April 8, 2026
इस मुलाक़ात को लेकर साकेत गोखले ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में चुनाव आयोग के ट्वीट को टैग किया है और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह झूठ कह रहे हैं, “मैं खुद उस बैठक में मौजूद था। वहाँ ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया था। उन्होंने चुनाव आयोग से मीटिंग की ट्रांसक्रिप्ट सार्वजनिक करने की मांग की है.
यह भी पढ़ें – CM ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से भरा नामांकन, 800 मीटर पैदल चलकर पहुंचीं सर्वे बिल्डिंग


Download Android App
Download iOS App




