मार्केट में धमाल मचाने आ रही Toyota की Mini Fortuner, जानें क्या होगी इसकी कीमत

Summary :

लॉन्च होगी Toyota की Mini Fortuner टोयोटो भारत में अपनी नयी मिनी फॉर्चूनर कार लॉन्च करने की तयारी कर रही है। जो मार्केट के सबसे पॉपुलर कार Thar Roxx और Mahindra Scorpio को टक्कर देने के लिए उतरा जा रहा है। मिनी फॉर्च्यूनर जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकती है। ये कार अर्बन क्रूजर हायराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच में फिट बैठ सकती है। टोयोटा की गाड़ियों को भी भारत की सड़कों पर खूब लाइक किया जाता है, जिसके वेरिएंट लॉन्च होते ही धमाका मचा देते हैं। कंपनी की ओर से लोगों की डिमांड को देखते हुए बड़े-बड़े…

लॉन्च होगी Toyota की Mini Fortuner

टोयोटो भारत में अपनी नयी मिनी फॉर्चूनर कार लॉन्च करने की तयारी कर रही है। जो मार्केट के सबसे पॉपुलर कार Thar Roxx और Mahindra Scorpio को टक्कर देने के लिए उतरा जा रहा है। मिनी फॉर्च्यूनर जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च हो सकती है। ये कार अर्बन क्रूजर हायराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच में फिट बैठ सकती है। टोयोटा की गाड़ियों को भी भारत की सड़कों पर खूब लाइक किया जाता है, जिसके वेरिएंट लॉन्च होते ही धमाका मचा देते हैं। कंपनी की ओर से लोगों की डिमांड को देखते हुए बड़े-बड़े कदम भी उठाए जाते हैं।

स्कॉर्पियो और थार रोक्स जैसी गाड़ियों को देगी टक्कर

मिनी फॉर्च्यूनर गाड़ी को मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। टोयोटा ने इसकी लॉन्चिंग के लिए काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि यह वेरिएंट महिंद्रा की स्कॉर्पियो और थार रोक्स जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। टोयोटा की यह नई एसयूवी हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी रहेगी। नई एसयूवी मोनोकॉक-बेस्ड पर रहेगी। गाड़ी को तेजी से निर्मित किया जाएगा। भारत में इसका प्रोडक्शन होने में अभी काफी समय लग सकता है।

नए प्लेटफॉर्म के साथ मार्केट में होगी पेश

टोयोटा मिनी फॉर्च्यूनर बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म के साथ मार्केट में पेश की जा सकती है, जो कि इसके अलग तरह के बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन को सपोर्ट करे। ये प्लेटफॉर्म में इनोवा हाईक्रॉस में लगे TNGA प्लेटफॉर्म से काफी अलग हो सकता है। टोयोटो फॉर्च्यूनर की कीमत 30 लाख रुपये से भी ज्यादा है। वहीं उम्मीद है कि मिनी-फॉर्च्यूनर कुछ कम कीमत में पेश की जा सकती है। इस नई मिनी फॉर्च्यूनर का प्रोडक्शन इस साल नवंबर के अंत तक शुरू हो सकता है।

कब और कहां से शुरू होगा प्रोडक्शन?

धाकड़ ऑटो कंपनी में गिने जाने वाली टोयोटा की नई मिनी फॉर्च्युनर गाड़ी हर किसी का दिल जीतने का काम कर सकती है। कंपनी के नए छत्रपति संभाजी नगर प्लांट में 2027 से उत्पादन के लिए तैयार होने की संभावना है। इस नई एसयूवी की कीमत पहले वाले वेरिएंट से कम रहने की उम्मीद। इसके साथ ही महिंद्रा स्कॉर्पियो N और थार रोक्स के मुकाबले किफायती ऑप्शन के रूप में उभर सके। इस गाड़ी की खरीदारी को लेकर लोगों में काफी उत्सार देखने को मिल सकता है।

Mini Fortuner के Specifications

मिनी फॉर्च्यूनर के पावरट्रेन को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन ये नई एसयूवी प्योर पेट्रोल और स्ट्रांग हाईब्रिड के ऑप्शन के साथ आ सकती है। वहीं इस कार का फुली इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी आने वाले मार्केट में दस्तक दे सकता है। मिनी फॉर्च्यूनर का पेट्रोल-हाईब्रिड कॉम्बिनेशन इनोवा हाईक्रॉस में लगे इंजन की तरह मिल सकता है। इनोवा में स्ट्रांग हाईब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है।

मिनी फॉर्च्यूनर के बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और शानदार लुक

महिंद्रा स्कॉर्पियो की राइवल मिनी फॉर्च्यूनर बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और शानदार लुक के साथ बाजार में कदम रख सकती है। ये ऑल-न्यू एसयूवी FJ Cruiser के नाम से पेश की जा सकती है। ये कार महाराष्ट्र में टोयोटा के नए छत्रपति संभाजी नगर प्लांट में तैयार की जा सकती है। भारत में इस गाड़ी का प्रोडक्शन साल 2027 की शुरुआत में शुरू हो सकता है।

Pannelal Gupta