‘होर्मुज खोलो वरना तबाह कर देंगे…’, ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, तेहरान ने दिया करारा जवाब

Trump Iran Hormuz Strait Ultimatum

Trump Iran Hormuz Strait Ultimatum: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait Of Hormuz) खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटों के अंदर तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलता है, तो वह वह ईरान के ऊर्जा ढांचे को पूरी तरह तबाह कर देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।

Trump Warning to Iran: ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Trump Warning to Iran
Trump Warning to Iran (Source:Social Media)

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा, अगर ईरान इस समय से 48 घंटों के अंदर बिना किसी धमकी के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका उनके पावर प्लांट पर हमला करके उन्हें तबाह कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।ट्रंप ने यह पोस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 5:14 बजे की, जिसके अनुसार ईरान को मंगलवार सुबह तक का समय मिला है।

Trump Iran Hormuz Strait Ultimatum: इजरायल पर हमले के बाद ईरान को ट्रंप की धमकी

ट्रंप ने यह धमकी ऐसे समय पर दी है, जब ईरान ने कुछ ही घंटे पहले इजरायल के डिमोना और अराद शहरों में बड़े मिसाइल हमले किए। इन हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। डिमोना शहर में इजरायल की मुख्य परमाणु सुविधा है। ईरान का कहना है कि यह हमला नतान्ज परमाणु सुविधा पर हुए हमले के जवाब में किया गया। नतान्ज में हमला शनिवार को हुआ था। हालांकि, इजरायल ने इसमें शामिल होने से इनकार किया था।

US-Israel War on Iran: होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी से दुनिया भर में हलचल

ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने से दुनिया भर के ऊर्जा बाजार में हलचल मच गई है। बढ़ती गैस और तेल की कीमतें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी बड़ी चिंता का कारण बन रही हैं, क्योंकि उन्हें इस साल के अंत में मध्यावधि चुनावों का सामना करना है। ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध से पीछे हट सकता है और होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा उन देशों की जिम्मेदारी है, जो इस रास्ते से ऊर्जा आयात करते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है।

यह भी पढ़ें: ‘तुरंत रोको युद्ध…’, मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच ईरान को UAE, जापान समेत 22 देशों ने दी चेतावनी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।