तनाव के बीच Trump का बड़ा ऐलान: 10 दिन तक ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला नहीं करेगा America

Summary :

Trump Iran Strike Pause: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि ईरान की अपील के मुताबिक अमेरिका, ईरान के सैन्य ठिकानों और ऊर्जा ठिकाने पर हमले 10 दिनों के लिए बंद कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “यह रोक 6 अप्रैल 2026 की रात 8 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों में बातचीत जारी है और अच्छा रेस्पोंस भी मिल रहा है। Trump Iran Strike Pauseयुद्ध विराम से कूटनीति के नए अवसर बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति…

Trump Iran Strike Pause: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि ईरान की अपील के मुताबिक अमेरिका, ईरान के सैन्य ठिकानों और ऊर्जा ठिकाने पर हमले 10 दिनों के लिए बंद कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “यह रोक 6 अप्रैल 2026 की रात 8 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों में बातचीत जारी है और अच्छा रेस्पोंस भी मिल रहा है।

Trump Iran Strike Pauseयुद्ध विराम से कूटनीति के नए अवसर

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप का यह फैसला गुप्त कूटनीति और बातचीत के लिए अवसर दे सकता है। हालांकि, अमेरिका और इज़राइल के इन शुरुआती हमलों का असली मकसद ईरान की सैन्य और आर्थिक ताकत को पूरी तरह से कमज़ोर करना था। इसके जवाब में, ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमलों से पलटवार किया, जिसमें उसने अमेरिकी ठिकानों के साथ-साथ इज़राइल के भीतर मौजूद अहम बुनियादी ढांचों को भी निशाना बनाया।

Iran-Israel War: अस्थायी विराम?

हालांकि, अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि 10 दिन का युद्धविराम हुआ है। लेकिन क्या मालूम यह सच साबित होगा या नहीं। ट्रंप का फैसला बदलेगा या यह केवल तनाव कम करने के लिए है। ईरान के साथ चल रहे टकराव के बीच, ट्रंप ने कुछ शर्तें रखीं; हालांकि, ईरान की अपील का ज़िक्र दोनों पक्षों के बीच बातचीत की संभावना का संकेत देता है। इससे पहले, 22 मार्च को ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित नहीं किया गया, तो संयुक्त राज्य अमेरिका प्रमुख शक्ति केंद्रों को निशाना बनाएगा।

Also Read: Delhi-UP-Bihar समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें ताजा वेदर अपडेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।