Trump Putin Alaska Summit: अलास्का में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात

Summary :

Trump Putin Alaska Summit: अलास्का के एयरबेस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमने-सामने मिले। दोनों नेता अपने-अपने विशेष विमानों से उतरकर रेड कार्पेट पर आगे बढ़े और एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते हुए हाथ मिलाया। पुतिन, राष्ट्रपति ट्रंप की गाड़ी में उनके साथ बैठकर सीधे शिखर सम्मेलन (समिट) स्थल की ओर हुए रवाना  मुलाकात के बाद पुतिन, राष्ट्रपति ट्रंप की गाड़ी में उनके साथ बैठकर सीधे शिखर सम्मेलन (समिट) स्थल की ओर रवाना हुए। यह दृश्य वैश्विक राजनीति में एक अहम पल के रूप में दर्ज हुआ, क्योंकि लंबे समय बाद दोनों…

Trump Putin Alaska Summit: अलास्का के एयरबेस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमने-सामने मिले। दोनों नेता अपने-अपने विशेष विमानों से उतरकर रेड कार्पेट पर आगे बढ़े और एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते हुए हाथ मिलाया।

पुतिन, राष्ट्रपति ट्रंप की गाड़ी में उनके साथ बैठकर सीधे शिखर सम्मेलन (समिट) स्थल की ओर हुए रवाना 

मुलाकात के बाद पुतिन, राष्ट्रपति ट्रंप की गाड़ी में उनके साथ बैठकर सीधे शिखर सम्मेलन (समिट) स्थल की ओर रवाना हुए। यह दृश्य वैश्विक राजनीति में एक अहम पल के रूप में दर्ज हुआ, क्योंकि लंबे समय बाद दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत रूप से बातचीत होने जा रही है।

पुतिन का विमान पहुंचा अलास्का 

इससे पहले, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान अलास्का पहुंचा, जहां पहले से मौजूद राष्ट्रपति ट्रंप ने उनका स्वागत किया। यह बैठक यूक्रेन युद्ध, सुरक्षा मुद्दों और द्विपक्षीय संबंधों पर गहन चर्चा का मंच बनने वाली है।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव समेत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मीटिंग के लिए हुए रवाना

अलास्का में निर्धारित उच्चस्तरीय बैठक के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल रवाना हो गया है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव कर रहे हैं। उनके साथ वित्त मंत्री एंतोन सिलुआनोव, रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दिमित्रियेव और रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोउसॉव शामिल हैं। यह दल बैठक में रूस की ओर से अहम मुद्दे उठाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे अलास्का

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ले जा रहा एयर फ़ोर्स वन भी अलास्का में लैंड कर चुका है। ट्रंप यहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली बहुप्रतीक्षित वार्ता में शामिल होने पहुंचे हैं। यह मुलाकात अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, वैश्विक सुरक्षा और यूक्रेन संघर्ष के समाधान के प्रयासों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दो महाशक्तियों ने मिलाया हाथ

एयरबेस पर व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात हुई है। दोनों अपने-अपने विमान से उतरे और रेड कार्पेट पर चलकर एक जगह मिले और एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इसी बीच अमेरिकी B-2 स्टील्थ बॉम्बर ने फाइटर जेट्स के साथ अलास्का के एंकरिज पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। जिसने समिट के दौरान पहुचें लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसके बाद पुतिन राष्ट्रपति ट्रंप की गाड़ी में साथ बैठ कर समिट स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

करीब 3 घंटे चली बैठक

अलास्का में चल रही ट्रंप और पुतिन की बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल ने बंद कमरे में वार्ता की। अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकोफ, रूसी प्रतिनिधिमंडल भी इस कमरे में मौजूद रहें। अलास्का में चल रही ट्रंप और पुतिन के बीच बैठक खत्म हो गई है। थोड़ी देर में दोनों महाशक्तियां साझा प्रेस वार्ता करेंगी।

पुतिन ने मॉस्को में रखा अगली बैठक का प्रस्ताव

रूस और अमेरिका के बीच 2 घंटे 45 मिनट की बैठक के बाद थोड़ी देर के लिए ब्रेक लिया गया। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप ने एक साझा प्रेस वार्ता के लिए मंच पर पहुंचे। जहां प्रेस वार्ता के दौरान व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत आपसी सम्मान और रचनात्मक माहौल में हुआ। यह काफी विस्तृत और उपयोगी रहा। मैं एक बार फिर अपने अमेरिकी समकक्ष का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने अलास्का आने का प्रस्ताव दिया। प्रेस वार्ता के अंतिम चरण में व्लादिमीर पुतिन ने अगली बैठक मॉस्को में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप जेलेंस्की से करेंगे बातचीत

व्लादिमीर पुतिन और रूसी डेलिगेशन के साथ बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकती है। हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच मित्रता रहे। पुतिन के साथ बैठक सकारात्मक रहा। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए आगे कहा, ‘डील तब तक नहीं जब तक डील नहीं होती। वह नाटो और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से भी बातचीत करेंगे।

Shera Rajput