ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल और शाहेद ड्रोन का UAE ने निकाला तोड़, एयर डिफेंस ने हवा में किया तबाह,शेयर किया वीडियो

Summary :

UAE Air Defences Intercept Iranian Missiles: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ईरान जवाबी पलटवार करने के लिए खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। दुबई, अजरबैजान,UAE समेत कई देशो में मिसाइलें दागी है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दुश्मनों के लगातार हमले होने के बीच, उनकी एयर डिफेंस सिस्टम देश भर में मिसाइल खतरे का सामना कर रही है। यूएई की वायु रक्षा ने 17 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जिनमें से 16 को सफलतापूर्वक हवा में इंटरसेप्ट कर दिया गया, जबकि एक समुद्र में गिर गई। साथ ही, 117 ड्रोन (UAV) का…

UAE Air Defences Intercept Iranian Missiles: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ईरान जवाबी पलटवार करने के लिए खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। दुबई, अजरबैजान,UAE समेत कई देशो में मिसाइलें दागी है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दुश्मनों के लगातार हमले होने के बीच, उनकी एयर डिफेंस सिस्टम देश भर में मिसाइल खतरे का सामना कर रही है। यूएई की वायु रक्षा ने 17 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जिनमें से 16 को सफलतापूर्वक हवा में इंटरसेप्ट कर दिया गया, जबकि एक समुद्र में गिर गई। साथ ही, 117 ड्रोन (UAV) का पता लगाया गया, जिनमें से 113 को रोक दिया गया और चार देश की सीमा के अंदर गिर गए।

 UAE Air Defences Intercept Iranian Missiles: ड्रोन तबाह किया

देश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के जवाब में, निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और आधिकारिक चैनलों से सभी चेतावनियों और अपडेट का पालन करने की सलाह दी गई है। UAE के मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कई क्षेत्रों में सुनाई देने वाली तेज आवाजें हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के साथ-साथ लड़ाकू विमानों द्वारा ड्रोन सफलतापूर्वक तबाह किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों ने निवासियों और यात्रियों दोनों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और समय की जानकारी के लिए आधिकारिक चैनलों का पालन करने का आग्रह किया है।

Iran US Israel Conflict: क्रूज मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोका

UAE Air Defences Intercept Iranian Missiles
Iran US Israel conflict (Source: Social Media)

यह कार्रवाई रविवार को रक्षा मंत्रालय की उस रिपोर्ट के बाद हुई है जिसमें क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान से दागे गए बड़ी संख्या में मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी), बैलिस्टिक मिसाइलों और क्रूज मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोकने का विवरण दिया गया है। इसके अलावा, कुल 1,422 ईरानी ड्रोन का पता लगाया गया, जिनमें से 1,342 को रोका गया और 80 ने संयुक्त अरब अमीरात की धरती पर हमला किया। साथ ही, इस दौरान 8 क्रूज मिसाइलों का पता लगाया गया और उन्हें हवा में इंटरसेप्ट कर दिया गया।

ALSO READ: ‘लंबे समय तक नहीं रहेगा….देखते है क्या करना है’, मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने पर ट्रंप ने दी खुली धमकी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।