यूक्रेन ने किया रूस के खेरसॉन में भीषण ड्रोन हमला, 24 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

Summary :

Ukraine Drone Attack: रूस औऱ यूक्रेन के बीच जंग भीषण होती जा रही है। पहले पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक, रूस की तेल रिफाइनरी में हवाई हमला और अब यूक्रेन ने रूस के खेरसॉन में भीषण ड्रोन हमला किया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खेरसोन क्षेत्र में नव वर्ष समारोह के दौरान यूक्रेनी ड्रोन द्वारा एक कैफे और एक होटल पर हमले में एक बच्चे सहित कम से कम 24 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला 2026 की सुबह हुआ और उस स्थान को निशाना बनाया…

Ukraine Drone Attack: रूस औऱ यूक्रेन के बीच जंग भीषण होती जा रही है। पहले पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक, रूस की तेल रिफाइनरी में हवाई हमला और अब यूक्रेन ने रूस के खेरसॉन में भीषण ड्रोन हमला किया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खेरसोन क्षेत्र में नव वर्ष समारोह के दौरान यूक्रेनी ड्रोन द्वारा एक कैफे और एक होटल पर हमले में एक बच्चे सहित कम से कम 24 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हमला 2026 की सुबह हुआ और उस स्थान को निशाना बनाया गया जहां नागरिक नए साल का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए थे।

Ukraine Drone Attack

Ukraine Drone Attack
Ukraine Drone Attack

रूसी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि यह हमला मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) का उपयोग करके किया गया था, और इसे कीव शासन द्वारा नागरिकों के खिलाफ एक और आतंकवादी कृत्य करार दिया। बयान में कहा गया है कि 70 से अधिक निवासियों के लिए नया साल एक त्रासदी में बदल गया। रूस के खेरसोन क्षेत्र में एक कैफे और एक होटल पर ड्रोन का इस्तेमाल करके हमला किया। जिसमें 24 लोग मारे गए, 50 से अधिक घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभावित लोगों में 6 से 17 वर्ष की आयु के छह बच्चे शामिल हैं, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई।

Russia Ukraine War

Ukraine Drone Attack
Ukraine Drone Attack

विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि हमला पहले से तय किया गया था, और कहा कि ड्रोन को उस स्थान पर लक्षित किया गया था जहां नागरिक नव वर्ष मना रहे थे। इस हमले के बाद, रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने यूक्रेनी सेना पर आरोप लगाया कि उन्होंने जो किया वह यूक्रेन में आतंकवादी द्वारा किया गया कृत्य था। खेरसोन क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने कहा कि तटीय गांव खोरली में एक कैफे और एक होटल पर तीन ड्रोन ने हमला किया, और बताया कि कथित तौर पर एक ड्रोन ज्वलनशील पदार्थ ले जा रहा था, जिससे घटनास्थल पर भीषण आग लग गई।

ALSO READ: आतंकी हमला या हादसा.. स्विट्जरलैंड के बार में धमाके से 47 की मौत, 100 से अधिक घायल, जानें कैसे लगी भीषण आग

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।