आज कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड रिजल्ट, टॉपर्स के नाम पर बनाए जाते हैं सड़क

Summary :

आज आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

आज 21 अप्रैल 2025 को यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो सकते हैं। लाखों छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस बार परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले बच्चों को राज्य की योगी सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

आज यानी 21 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर सकता है. लाखों स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने परीक्षा फल का इंतजार कर रहे हैं. इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक ली गई थीं.

लाखों स्टूडेंट्स दिए थे एग्जाम

बता दें कि इन दोनों परीक्षाओं में लगभग 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. परीक्षा राज्य के 75 जिलों में स्थित 8,140 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होते ही छात्र upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।

कैसे चेक करें रिजल्ट ?

आप UP Board की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.

इसके बाद होमपेज पर आपको “Result” का लिंक दिख जाएगा, उसपर क्लिक करें.

अगर आपको 10वीं या 12वीं, जिस भी क्लास का रिजल्ट देखना है उस पर क्लिक करें.

इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया टैब खुलेगा, वहां अपने लाॅगिन क्रेडेंशियल भरें.

इसके बाद सब्मिट पर क्लिक करें.

इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। फिर उसे डाउनलोड कर के रख लें.

54 लाख छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार

इस साल उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 54 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए हैं। परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं और अब छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। छात्र अपने परिणाम को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं.

टाॅपर्स को क्या मिलेगा ?

हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले बच्चों को राज्य की योगी सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 2025 के इनाम की अभी तक आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले सालों की परंपरा के अनुसार टॉपर्स को निम्नलिखित लाभ मिल सकते हैं:

राज्य स्तर पर अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक टैबलेट, सम्मान पत्र और एक पदक दिया जाता है।

जिला स्तर पर अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को 21,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।

कुछ मामलों में, अव्वल आने वाले विद्यार्थी के गांव या कस्बे में ‘गौरव पथ’ नामक सड़क का निर्माण भी किया जाता है।

‘RSS वाले तुम्हें अपने कंधे पर कब्रिस्तान ले जाएंगे’, अजमेर शरीफ दरगाह पर भड़के Owaisi

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।