UP Sambhal Masjid News: संभल में चला बाबा का बुलडोजर, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Summary :

UP Sambhal Masjid News: संभल में अवैध मस्जिद और मैरिज हॉल को ध्वस्त करने के लिए बाबा के बुलडोजर की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के लिए थानों की पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा के साथ मैरिज हॉल को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मस्जिद को तोड़ने के लिए कमेटी ने अनुरोध किया और 4 दिनों का समय मांगते हुए वादा किया कि वह खुद ही मस्जिद के अवैध ढ़ांचे को ध्वस्त कर देंगे। UP Sambhal Masjid News संभल में अवैध मस्जिद का निर्माण लगभग 10 वर्ष पहले किया गया था और उस दौरान राय बुजुर्ग…

UP Sambhal Masjid News: संभल में अवैध मस्जिद और मैरिज हॉल को ध्वस्त करने के लिए बाबा के बुलडोजर की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के लिए थानों की पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा के साथ मैरिज हॉल को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ मस्जिद को तोड़ने के लिए कमेटी ने अनुरोध किया और 4 दिनों का समय मांगते हुए वादा किया कि वह खुद ही मस्जिद के अवैध ढ़ांचे को ध्वस्त कर देंगे।

UP Sambhal Masjid News

UP Sambhal Masjid News
UP Sambhal Masjid News

संभल में अवैध मस्जिद का निर्माण लगभग 10 वर्ष पहले किया गया था और उस दौरान राय बुजुर्ग गांव में निर्माण किया था। बता दें के कि तालाब के ऊपर मस्जिद अवैध तरीके से बनाई गई है और यह सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने दौरा किया और मस्जिद तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया। पुलिस प्रशासन भारी सुरक्षा के बीच मस्जिद की कार्रवाई की लिए तैयार है।

Sambhal News: 140 ढाँचे सील

यह ध्वस्तीकरण अभियान राज्य सरकार द्वारा राज्य भर में अवैध ढाँचों को हटाने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रावस्ती में ही 149 अवैध ढाँचों की पहचान की गई है और सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। 140 ढाँचों को सील कर दिया गया है और 37 अन्य ढाँचों को ध्वस्त कर दिया गया है।

UP Marriage Demolition: ध्वस्त करने का आदेश

UP Sambhal Masjid News
UP Sambhal Masjid News

यह एक तालाब की जमीन है जिस पर एक बड़ा मैरिज पैलेस बना हुआ है। तहसीलदार ने 30 दिन पहले इसे ध्वस्त करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद कोई अपील दायर नहीं की गई, इसलिए आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। अदालत में सभी पक्षों को सुना गया। उसके बाद, तहसीलदार कोर्ट ने आदेश जारी किया। इस दौरान सभी की राय है कि अगर यह अवैध रूप से बनाया गया है, तो इसे ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए।

ALSO READ: Bareilly Violence : मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस सहित 8 गिरफ्तार, अब तक 81 को भेजा गया जेल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।