Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

UP Winter Session: यूपी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

Summary :

UP Winter Session: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने किसानों आरक्षण और राज्य में शिक्षा की कथित खराब स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया। HIGHLIGHTS POINTS: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से शुरु अखिलेश यादव ने UP Winter Session में यूपी सरकार पर उठाए सवाल सरकार विरोध का सामना नहीं करना चाहती है मुद्दे पर चर्चा से बचना चाहती है योगी सरकार UP Winter Session: सत्र से पहले पत्रकारों से बात करते…

UP Winter Session: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने किसानों आरक्षण और राज्य में शिक्षा की कथित खराब स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया।

HIGHLIGHTS POINTS:

  • उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से शुरु
  • अखिलेश यादव ने UP Winter Session में यूपी सरकार पर उठाए सवाल
  • सरकार विरोध का सामना नहीं करना चाहती है

मुद्दे पर चर्चा से बचना चाहती है योगी सरकार

UP Winter Session: सत्र से पहले पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार विरोध का सामना नहीं करना चाहती है, हम विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, लेकिन वे न तो कुछ सुनना चाहते हैं और न ही कोई जवाब देना चाहते हैं, अखिलेश यादव ने अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं की कथित कमी को लेकर भी सरकार पर हमला बोला, चिकित्सा बुनियादी ढांचा पूरी तरह से जर्जर है।

यूपी के इन महत्वपूर्ण मुद्दों उठाया

UP Winter Session: सपा प्रमुख ने आगे आरोप लगाया कि माता-पिता अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए नहीं भेज रहे हैं। 6900 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि नए निवेश प्रस्ताव “कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं” और “गड्ढा मुक्त सड़कें एक सपना बनी हुई हैं।” उन्होंने कहा, “ग्रामीण इलाकों में किसानों को खरीद का लाभ नहीं मिल रहा है, गेहूं की दरें नहीं बढ़ रही हैं, धान सरकार द्वारा नहीं खरीदा जा रहा है।”

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षाकर्मी तैनात

उन्होंने कहा कि देश में कई पार्टियां खुलकर जाति जनगणना कराने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा, सभी को समान बनाने के लिए आरक्षण जरूरी है, उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज से राज्य कैबिनेट द्वारा बुलाया गया है। यूपी राज्य विधानसभा के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं क्योंकि आज विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner