Upcoming EV Cars September 2025: 600 KM Range और जबरदस्त फीचर्स के साथ आ रही यह नई EV कारें

Summary :

Upcoming EV Cars September 2025: भारतीय बाजार में सेडान, SUV, कॉमपैक्ट SUV और हैचबैक कार ने धूम मचा रखी है। अब त्यौहारों का सीजन शुरू होने वाला है और इस दौरान कार में बंपर डिस्काउंट समेत कई ऑफर्स मिलने वाले है। बता दें कि सितंबर के महीने में कई शानदार कार लॉन्च होने वाली है। पेट्रोल डीजल वेरिएंट के बदले अब EV का चलन चलने लगा है। अगर आप कार लेने के लिए सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। आईए विस्तार से जानते है इन सभी कार के बारे में… Upcoming EV Cars…

Upcoming EV Cars September 2025: भारतीय बाजार में सेडान, SUV, कॉमपैक्ट SUV और हैचबैक कार ने धूम मचा रखी है। अब त्यौहारों का सीजन शुरू होने वाला है और इस दौरान कार में बंपर डिस्काउंट समेत कई ऑफर्स मिलने वाले है। बता दें कि सितंबर के महीने में कई शानदार कार लॉन्च होने वाली है। पेट्रोल डीजल वेरिएंट के बदले अब EV का चलन चलने लगा है। अगर आप कार लेने के लिए सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। आईए विस्तार से जानते है इन सभी कार के बारे में…

Upcoming EV Cars September 2025

Maruti E Vitara Car

Maruti E Vitara Car
Maruti E Vitara Car

Maruti की पहली E Vitara कार में कई एडवांस फीचर को शामिल किया जाएगा। बता दें कि इस कार में क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, LED Headlight, 18 इंच के Alloy Wheels, एम्बिएंट लाइट, 10.1 इंच का इनफोटेनमेंट स्क्रीन दिया जाएगा, साथ ही सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग दिए जाएंगे। कीमत की बात करें तो यह कार लगभग 17 से 18 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च हो सकती है।

Vinfast VF7 Car

Vinfast VF7 Car
Vinfast VF7 Car

वियतनाम की कंपनी भारतीय बाजार में भारत के लोगों और सड़कों के अनुसार को डिजाइन कर रही है। इस कार की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि यह कार सितंबर के महिने में लॉन्च हो सकती है। बता दें कि इस कार में 15 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्पले, वायरलेस चार्जिंग, Ambient light, पैनोरमिक सनरूफ,360 डिग्री का कैमरा, लेदर सीट्स और क्लाइमेट कंट्रोल को शामिल किया जा सकता है।

Volvo EX30 Car

Volvo EX30 Car
Volvo EX30 Car

लग्जरी कार पेश करने वाली कंपनी VOLVO भारतीय बाजार में अब EV EX30 को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि इस कार में कई हाईटेक फीचर के साथ ही 69KWH बैटरी पैक दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 480km की रेंज देगी। कीमत की बात करें तो यह लगभग 50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च हो सकती है।

Hyundai ioniq 5 Car

Hyundai ioniq 5 Car
Hyundai ioniq 5 Car

भारतीय बाजार में हुंडई की ioniq 5 पहले से मौजूद है लेकिन अब इस कार का नया फेसलिफ्ट सितंबर के महीने में लॉन्च हो सकता है। बता दें कि यह कार RWD समेत कई फीचर के साथ मौजूद है और इसमें 72.3KWH की बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 631KM की रेंज देती है।

ALSO READ: Upcoming Cars September 2025: बचा कर रखें बजट, सितंबर महीने में लॉन्च होगी यह 3 शानदार कार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।