ईरान के सबसे बड़े तेल भंडारण क्षेत्र में अमेरिका की भीषण बमबारी, धुंआ-धुंआ हुआ खार्ग द्वीप

Summary :

US Attack On Kharg Island Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के 15वें दिन भी भीषण बमबारी और हवाई हमले जारी है। इसी बीच  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय कमान ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर एक बड़ा हमला किया और दावा किया कि इस अभियान ने द्वीप पर मौजूद हर सैन्य स्थल को “पूरी तरह से नष्ट” कर दिया। ट्रंप ने बताया कि हमला उनके आदेश पर किया गया था और उन्होंने दावा किया कि यह क्षेत्र के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक था। US Attack On…

US Attack On Kharg Island Iran: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के 15वें दिन भी भीषण बमबारी और हवाई हमले जारी है। इसी बीच  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय कमान ने ईरान के खार्ग द्वीप पर सैन्य ठिकानों पर एक बड़ा हमला किया और दावा किया कि इस अभियान ने द्वीप पर मौजूद हर सैन्य स्थल को “पूरी तरह से नष्ट” कर दिया। ट्रंप ने बताया कि हमला उनके आदेश पर किया गया था और उन्होंने दावा किया कि यह क्षेत्र के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक था।

US Attack On Kharg Island Iran: शक्तिशाली बमबारी हमलों को अंजाम दिया

US Attack On Kharg Island Iran
US Attack On Kharg Island Iran (Source: Social Media)

मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया और ईरान के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने, खार्ग द्वीप में स्थित हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अमेरिका ने जानबूझकर द्वीप पर तेल के बुनियादी ढांचे पर हमला करने से परहेज किया। हमारे हथियार दुनिया के सबसे शक्तिशाली और घातक हथियार हैं, लेकिन शालीनता के कारणों से, द्वीप पर तेल अवसंरचना को नष्ट न करने का विकल्प चुना है। ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजरानी बाधित रहती है तो यह निर्णय बदल सकता है।

US Iran War: ईरान अमेरिकी सैन्य हमलों को रोकने में सक्षम नहीं

US Iran War
US Iran War (Source: Social Media)

ट्रंप ने बताया कि अगर ईरान या कोई और होर्मुज से जहाजों के निर्बाध और सुरक्षित आवागमन में बाधा डालने की कोशिश करता है, तो तुरंत इस फैसले पर दोबार विचार किया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान अमेरिकी सैन्य हमलों को रोकने में सक्षम नहीं होगा। ईरान के पास हमारे द्वारा किए जाने वाले किसी भी हमले का बचाव करने की कोई क्षमता नहीं है। साथ ही एक बार फिर ट्रंप ने दोहराया कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

तेल निर्यात करने का मुख्य टर्मिनल

खार्ग द्वीप ईरान का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है क्योंकि यहां तेल निर्यात करने का मुख्य टर्मिनल है और तेल टैंकरो के लिए पर्याप्त गहराई के लिए कच्चे तेल का निर्यात और लोडिंग के लिए सबसे बेहतर स्थान है। यह क्षेत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है कि क्योंकि यहां कच्चे तेल का भंडार है।

ALSO READ: ‘इंडिया हमारा मित्र…’, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत को बड़ी राहत! ईरान ने जहाजों को दी हरी झंडी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।