US Military Rescue Operation: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच अमेरिका ने ईरान पर कई भीषण हवाई हमले किए है इसी बीच ईरान की सेना ने अमेरिका के कई घातक लड़ाकू विमानों को निशाना बनाकर मार गिराया और पायलट को भी अपने कब्जे में लेने का दावा किया था। इसी बीच अमेरिका एफ-15 विमान क्रैश होने के बाद पायलट ने खुद को इजेक्ट कर दिया था लेकिन वह दुश्मन की जमीन ईरान पर गिर गया जिससे पायलट को ढूंढने के लिए ईरान की सेना ने अभियान चलाया और पायलट को ढूंढने पर ईनाम भी रखा था लेकिन अमेरिका की सेना ने फिल्मी स्टाईल में अपनी सेना के पायलट को सुरक्षित बचा लिया है।
‘God is good’ का कोड मैसेज
अमेरिका सेना ने अपने पायलट को बचाने के लिए ताकत झोंक दी और बताया जा रहा है कि एफ-15 विमान क्रैश होने से पहले वेपन्स सिस्टम्स ऑफिसर ने ‘God is good’ का कोड मैसेज भेजा था लेकिन अमेरिकी अधिकारियों को यह भी डर था कि इस कोड से सेना को जाल में फंसाया जा सकता है लेकिन इस कोड की मदद के साथ इजरायल और CIA ने भी इस ऑपरेशन में अहम रोल निभाया था जिसके चलते पहाड़ी पर छिपे अमेरिकी वेपन्स सिस्टम्स ऑफिसर को सुरक्षित बचा लिया गया।
अमेरिकी इतिहास का सबसे साहसी बचाव अभियान
अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि हमने उसे ढूंढ लिया है। पिछले कुछ घंटों में, अमेरिकी सेना ने अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक को अंजाम दिया। एक अविश्वसनीय क्रू मेंबर ऑफिसर अब सुरक्षित और स्वस्थ हैं, यह बहादुर योद्धा ईरान के पहाड़ों में दुश्मन की सीमा के पीछे थे, जिसका हमारे दुश्मन पीछा कर रहे थे और हर घंटे करीब आते जा रहे थे, लेकिन वह कभी भी पूरी तरह से अकेला नहीं था क्योंकि उसके कमांडर इन चीफ, युद्ध सचिव, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष और साथी योद्धा चौबीसों घंटे उसकी स्थिति पर नजर रख रहे थे और उसके बचाव के लिए योजना बना रहे थे।
घातक हथियारों से लैस दर्जनों विमान भेजे
ईरानी समूहों द्वारा दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाए जाने के बाद, अमेरिकी सेना ने दूसरे बचाव अभियान के लिए “सबसे घातक हथियारों” से लैस दर्जनों विमान भेजे। ट्रम्प ने कहा कि मेरे निर्देश पर, अमेरिकी सेना ने दुनिया के सबसे घातक हथियारों से लैस दर्जनों विमान उन्हें वापस लाने के लिए भेजे। उन्हें चोटें आई हैं, लेकिन वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। यह खोज और बचाव अभियान कल एक अन्य बहादुर पायलट के सफल बचाव के अतिरिक्त है, सैन्य इतिहास में यह पहली बार है कि दो अमेरिकी पायलटों को दुश्मन के इलाके में अलग-अलग बचाया गया है।
ALSO READ: अमेरिका सरकार का दावा ईरान ने गलत किया साबित























