‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा में तीसरे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, केंद्र सरकार पर जमकर बरसे AAP सांसद संजय सिंह

Summary :

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी की “रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा को तीसरे दिन भारी जनसमर्थन मिला। इस यात्रा का नेतृत्व आप के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहे हैं। यह यात्रा बीकापुर से शुरू होकर कूरेभार तक पहुंची, जहां लोगों ने गर्मजोशी से पदयात्रा का स्वागत किया। यात्रा में युवाओं, वकीलों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई और लोग ‘रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो के नारे लगाते हुए शामिल हुए। Uttar Pradesh News: पदयात्रा का उद्देश्य संजय सिंह ने कहा कि…

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी की “रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा को तीसरे दिन भारी जनसमर्थन मिला। इस यात्रा का नेतृत्व आप के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहे हैं। यह यात्रा बीकापुर से शुरू होकर कूरेभार तक पहुंची, जहां लोगों ने गर्मजोशी से पदयात्रा का स्वागत किया। यात्रा में युवाओं, वकीलों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई और लोग ‘रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो के नारे लगाते हुए शामिल हुए।

Uttar Pradesh News: पदयात्रा का उद्देश्य

संजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा दलितों, पिछड़ों, शोषित और वंचित समाज को उनका अधिकार दिलाने, तथा युवाओं को रोजगार देने के लिए निकाली गई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में जातिवाद, असमानता और भ्रष्टाचार ने युवाओं और गरीबों का जीवन कठिन बना दिया है। उनका कहना था, ‘रामराज्य तभी संभव है जब हर व्यक्ति को समान अवसर मिले और हर हाथ को काम मिले।’

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

Uttar Pradesh News Today: बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला

संजय सिंह ने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यूपी के युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं और सरकारी नौकरी के लिए लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का भविष्य अंधेरे में है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख सरकारी विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं। जैसे कि शिक्षा विभाग में 5 लाख से अधिक स्वीकृत पदों में से 2 लाख से अधिक खाली हैं, स्वास्थ्य विभाग में 1.5 लाख पदों में से 50 हजार पद रिक्त हैं, और पुलिस विभाग में 4 लाख स्वीकृत पदों में से एक लाख से अधिक खाली हैं।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

AAP leader Sanjay Singh: दलितों और पिछड़ों के खिलाफ़ भेदभाव

संजय सिंह ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया कि वह दलितों और पिछड़ों के साथ भेदभाव और हिंसा बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण में घोटाले और पुलिस थानों में पक्षपाती व्यवहार आम हो गया है। उनका कहना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता।

युवाओं का संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर

संजय सिंह ने कहा कि अब यूपी का युवा चुप नहीं बैठेगा। यह पदयात्रा रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई की शुरुआत है, और जनता का समर्थन आम आदमी पार्टी के साथ है, क्योंकि लोग जानते हैं कि सिर्फ आप ही उनकी सच्ची आवाज़ है।

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News

पंजाब की जीत से मिला हौसला

संजय सिंह ने पंजाब में तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की ईमानदारी और जनहितकारी नीतियों की जीत है। इससे आप कार्यकर्ताओं का हौसला और बढ़ा है।

स्थानीय नेताओं का समर्थन

पदयात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता सभाजीत सिंह और मनोज मिश्रा ने भी संजय सिंह का स्वागत किया और यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा अब लगभग 200 किलोमीटर लंबी यात्रा का हिस्सा है, जो अयोध्या से सुल्तानपुर, अमेठी और प्रयागराज तक जाएगी।

यह भी पढ़ें: अयोध्या से प्रयागराज तक रोजगार और न्याय की मांग, बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आम आदमी पार्टी का संघर्ष

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।