उत्तराखंड के रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।
उत्तराखंड के रुड़की में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश की पहचान विशाल के रूप में की है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाश विशाल मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
क्रेटा कार में जा रहे थे बदमाश
पुलिस के मुताबिक बदमाशों और पुलिस टीम के बीच नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम मौके पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान वहां एक काले रंग की क्रेटा कार आई। क्रेटा कार में नंबर प्लेट नहीं थी, जिसके चलते पुलिस को कार सवार युवकों पर शक हुआ।
एक बदमाश को लगी गोली
उन्हें रुकने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक इस फायरिंग के दौरान कई बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गए जबकि एक बदमाश को गोली लगी है। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
बता दें कि रुड़की में अपराधी और पुलिस के बीच फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी यहां वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच फायरिंग की ऐसी ही घटना सामने आई थी। उस दौरान भी पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
जानसू टनल का ब्रेकथ्रू ऐतिहासिक, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया निरीक्षण


Download Android App
Download iOS App



