उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे पर एक बस दुर्घटना में 41 यात्रियों में से 8-10 को मामूली चोटें आई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों को उचित उपचार देने के निर्देश दिए। प्रशासन और एसडीआरएफ राहत कार्य में जुटे हैं।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए लाखों की संख्या में दर्शन करने के लिए भक्त उमड़ रहे है लेकिन इसी बीच गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया है। जहां गंगोत्री हाईवे पर धरासू के पास चालक के नियंत्रण खो देने के बाद 41 यात्रियों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में SDRF ने बताया कि घटना में 8 से 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री हाईवे दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और एक्स पर एक पोस्ट में करते हुए घायलों को उचित उपचार प्रदान करने और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें उच्च केंद्रों में रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं।
गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के निकट हुए बस हादसे का समाचार अत्यंत दुःखद है।
जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से सभी…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 23, 2025
CM धामी ने किया दुख व्यक्त
CM धामी ने कहा कि गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के पास बस दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और जरूरत पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं। CM धामी ने भगवान से सभी घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
CM Dhami ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर JPC संवाद कार्यक्रम में भाग लिया
धरासू बैंड के पास बस दुर्घटनाग्रस्त
बता दें कि उत्तरकाशी जिले में सुबह करीब 10:00 बजे धरासू थाने ने एसडीआरएफ पोस्ट चिन्यालीसौड़ को सूचना दी कि धरासू बैंड के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने पर SDRF की टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान SDRF ने बताया कि बस चालक ने नियंत्रण खो दिया था और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस बस में कुल 41 लोग सवार थे। SDRF और जिला पुलिस बल ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।


Download Android App
Download iOS App



