कम बजट में ज्यादा रोमांस! इन खूबसूरत जगहों पर अपने पार्टनर के साथ मनाएं यादगार Valentine Week

Summary :

Valentine Week Tourist Destination: फरवरी महीने की बात करें तो यह महीना प्यार करने वालों के नाम होता है। इस महीने आगाज होते होते कपल्स के दिलों में प्यार का एहसास और भी गहरा होने लगता है। बता दें, कि 7 फरवरी से रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है और कपल्स अपने पार्टनर के साथ किसी खास जगह घूमने का प्लान बनाने लगते हैं। अक्सर लोग यह सोचकर ट्रिप टाल देते हैं कि रोमांटिक सफर बहुत महंगा होगा। लेकिन सच्चाई यह है कि भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां कम बजट में भी आप…

Valentine Week Tourist Destination: फरवरी महीने की बात करें तो यह महीना प्यार करने वालों के नाम होता है। इस महीने आगाज होते होते कपल्स के दिलों में प्यार का एहसास और भी गहरा होने लगता है। बता दें, कि 7 फरवरी से रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है और कपल्स अपने पार्टनर के साथ किसी खास जगह घूमने का प्लान बनाने लगते हैं।

अक्सर लोग यह सोचकर ट्रिप टाल देते हैं कि रोमांटिक सफर बहुत महंगा होगा। लेकिन सच्चाई यह है कि भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां कम बजट में भी आप शानदार समय बिता सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ पॉकेट फ्रेंडली डेस्टिनेशन (Valentine Week Tourist Destination) के बारे में।

Places to visit on valentine week: इन शानदार जगहों पर मनाएं अपना वैलेंटाइन वीक

नैनीताल (Nainital)

Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)
Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)

नैनीताल भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशनों में से एक है। यहां नैनी झील में नाव की सवारी करना कपल्स के लिए बेहद खास अनुभव होता है। आप यहां ट्रैकिंग कर सकते हैं, लोकल बाजार घूम सकते हैं और पहाड़ों की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं। कम बजट में होटल और खाने की अच्छी सुविधा यहां मौजूद है।

मनाली (Manali)

Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)
Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)

अगर आपको ठंडी जगह पसंद है तो मनाली एक बेहतरीन विकल्प है। फरवरी में यहां चारों तरफ बर्फ नजर आती है, जो माहौल को और रोमांटिक बना देती है। आप स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं, घूमने जा सकते हैं और खूबसूरत नजारों के बीच यादगार पल बिता सकते हैं। यहां बजट गेस्ट हाउस और होटल आसानी से मिल जाते हैं।

उदयपुर (Udaipur)

Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)
Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)

उदयपुर अपनी झीलों और महलों के लिए मशहूर है। यह शहर रोमांस और शांति दोनों का बेहतरीन संगम है। सिटी पैलेस, पिछोला झील और पहाड़ियों से दिखने वाले नजारे आपके सफर को खास बना देते हैं। यहां भी कई बजट होटल और होमस्टे हैं, जिससे कम खर्च में शानदार ट्रिप की जा सकती है।

ऋषिकेश (Rishikesh)

Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)
Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)

अगर आप प्रकृति के बीच सुकून और एडवेंचर दोनों चाहते हैं तो ऋषिकेश एक शानदार जगह है। यहां आप गंगा नदी के किनारे कैंपिंग कर सकते हैं और शांत माहौल में अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। दिल्ली और आसपास के इलाकों से यहां पहुंचना भी सस्ता और आसान है। साथ ही यहां कई कैफे हैं जहां कम खर्च में कैंडल लाइट डिनर का मजा लिया जा सकता है।

Valentine week special Tourist Destination

लैंसडाउन (Lansdowne)

Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)
Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)

भीड़-भाड़ से दूर अगर आप शांति चाहते हैं तो लैंसडाउन आपके लिए परफेक्ट है। यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो अपनी हरियाली और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है। यहां चीड़ के जंगल, पुरानी इमारतें और साफ हवा माहौल को और भी रोमांटिक बना देती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां सस्ते होमस्टे और होटल आसानी से मिल जाते हैं।

पुष्कर (Pushkar)

Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)
Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)

पुष्कर राजस्थान की एक खूबसूरत और शांत जगह है। यहां की झील, घाट और रेतीले रास्ते एक अलग ही अनुभव देते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ सूर्यास्त का नजारा देख सकते हैं और ऊंट की सवारी का मजा ले सकते हैं। यहां का लोकल खाना भी सस्ता और स्वादिष्ट होता है, जिससे आपका बजट नहीं बिगड़ता।

मैक्लोडगंज (Mcleodganj)

Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)
Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)

हिमाचल प्रदेश में बसा मैक्लोडगंज कपल्स के बीच काफी पसंद किया जाता है। यहां की ठंडी हवा, ऊंचे पहाड़ और शांत माहौल दिल को सुकून देते हैं। भागसूनाग झरना, छोटी गलियां और खूबसूरत नजारे इस जगह को और खास बनाते हैं। यहां हॉस्टल और बजट होटल की अच्छी सुविधा है, जिससे खर्च कम रहता है।

ओरछा (Orchha)

Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)
Valentine Week Tourist Destination (Image- Social Media)

मध्य प्रदेश का ओरछा एक शांत और खूबसूरत शहर है। बेतवा नदी के किनारे बसे इस शहर में पुराने महल और मंदिर देखने लायक हैं। यह जगह अभी ज्यादा भीड़भाड़ वाली नहीं है, इसलिए कपल्स को यहां अच्छा प्राइवेसी मिलती है। साथ ही रहने और खाने का खर्च भी काफी कम होता है।

यह भी पढ़ें: अनुशासन में छिपी है सेहत की ‘आजादी’, अपनाएं हेल्दी आदतें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।