Vishnu Deo Sai News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा एवं एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के व्यापक अवसरों और बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का प्रतीक है।
CG News: प्रशासनिक जवाबदेही और जनहित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री
उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
ये दिग्गज रहे मौजूद
इस अवसर पर आईएएस में नियुक्त तीर्थराज अग्रवाल, सुश्री लीना कोसम, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार टिकरिहा, ऋषभ पाराशर एवं तरुण किरण उपस्थित थे। अधिकारियों ने प्रदेश के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें –राज्यपाल श्री डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया


Download Android App
Download iOS App




