West Bengal Re Polling: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को शाम 6 बजे संपन्न हुआ था और दूसरे चरण के मतदान समाप्त होने से पहले ही वोटिंग प्रतिशत 90% तक पहुंच गया था लेकिन इस दौरान EVM से छेड़छाड़ की खबरें सामने आईर् थी और टेप लगने की घटना के बाद दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया गया। आज पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग (ईसीआई) के निर्देशों के बाद पुनर्मतदान हो रहा है। ये निर्देश 29 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के दौरान EVM में छेड़छाड़ की खबरों के बाद दिए गए हैं।
West Bengal Re Polling: 15 बूथों पर दोबारा मतदान शुरू

15 पोलिंग बूथों पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है, उनमें से 11 मगराहाट (पश्चिम) में और 4 डायमंड हार्बर में हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस दौरान, डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र के तहत बगदा जूनियर हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 117 के बाहर मतदाताओं को कतार में खड़े देखा गया।
सुबह 7 बजे से मतदान शुरू
आयोग के अनुसार, दक्षिण 24 परगना के मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में चार बूथों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य चुनाव तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है और आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
West Bengal Election 2026: डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के और अधिक बूथों पर मतदान होना चाहिए। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दोबारा मतदान कराने वाली घटनाओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे राज्य को बदनाम करने की रणनीति बताया। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद पुनर्मतदान हो रहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र के फाल्टा में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को पार्टी के उम्मीदवार को चुनने से रोका गया था।
EVM से छेड़छाड़ का आरोप
मतदान के दिन, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर ईवीएम का कोई बटन टेप किया गया है, वहां दोबारा मतदान होगा, क्योंकि भाजपा ने डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र के फाल्टा में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। किसी भी बटन को टेप करने की रिपोर्ट आती है, तो उसकी पुष्टि की जानी चाहिए और उसे नोट किया जाना चाहिए। यदि यह सच पाया जाता है, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान होगा।
ALSO READ: बंगाल चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतें के बाद एक्शन में EC, कल 15 बूथों पर दोबारा होंगे मतदान






















