‘सुशीला कार्की बूढ़ी हो गई’, अब ये बनेंगे नेपाल के PM, जानें कौन है GenZ का नया हीरो

Summary :

Who is Kulman Ghising: नेपाल इस समय बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद अब स्थिति थोड़ी शांत हुई है। नेपाल का जेन-जी युवा अब अंतरिम सरकार बनाने के लिए सहमत हो गया है। काठमांडू मेयर बालेन शाह और प्रदर्शनकारियों ने पहले नए प्रधानमंत्री के लिए चीफ जस्टिस सुशाली कार्की के नाम का समर्थन किया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री की रेस में एक और नया नाम सामने आया है। Nepal GenZ Protest: सुशीला कार्की पर बोले जेन-जी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जनरल जेड की ओर से सबसे पहले पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला…

Who is Kulman Ghising: नेपाल इस समय बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद अब स्थिति थोड़ी शांत हुई है। नेपाल का जेन-जी युवा अब अंतरिम सरकार बनाने के लिए सहमत हो गया है। काठमांडू मेयर बालेन शाह और प्रदर्शनकारियों ने पहले नए प्रधानमंत्री के लिए चीफ जस्टिस सुशाली कार्की के नाम का समर्थन किया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री की रेस में एक और नया नाम सामने आया है।

Nepal GenZ Protest: सुशीला कार्की पर बोले जेन-जी

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जनरल जेड की ओर से सबसे पहले पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम आगे किया गया था, लेकिन फिर उनके नाम का आंतरिक विरोध होने लगा और अब जेन-जी प्रदर्शनकारियों ने कुलमान घीसिंग का नाम आगे किया गया है। जनरल जेड समूह के नाम से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी हुई है, जिसमें कहा गया है कि “संविधान के अनुसार, पूर्व मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश इस पद पर नियुक्ति के पात्र नहीं हैं। साथ ही, चूंकि उनकी आयु 70 वर्ष से अधिक हो गई है, इसलिए वे जनरल जेड का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकतीं, इसलिए उनका नाम अस्वीकार कर दिया गया है।”

Who is Kulman Ghising
Who is Kulman Ghising

Nepal New PM: कुलमान घीसिंग को मिला GenZ का सपोर्ट

इसमें लिखा है, “बलेंद्र शाह ने रुचि नहीं दिखाई, हार्क संपांग के सभी का नेतृत्व करने की संभावना कम है और सुशीला कार्की अयोग्य हैं और उनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है। इसलिए, नेपाल को बिजली कटौती से मुक्त कराने वाले देशभक्त और सभी के प्रिय इंजीनियर कुलमन घीसिंग को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है।”

Who is Kulman Ghising

नेपाल के रामेछाप में जन्मे कुलमन घीसिंग ऊर्जा विभाग के अधिकारी रहे हैं। 2016 में नेपाल सरकार ने उन्हें ऊर्जा विभाग के प्रमुख के पद पर नियुक्त किया था। घीसिंग इस पद पर 8 साल तक रहे। इस दौरान घीसिंग ने एक ईमानदार अधिकारी की अपनी छवि बनाई। एनआईटी जमशेदपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले कुलमन घीसिंग काठमांडू में रहते हैं। कुलमन ने जेनरेशन-ज़ेड के प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया। 54 वर्षीय घीसिंग एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं।

Who is Kulman Ghising
Who is Kulman Ghising

घीसिंग के प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नेपाल के एक सरकारी स्कूल से प्राप्त की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद घीसिंग ऊर्जा विभाग में शामिल हो गए, जहां उनके काम को देखते हुए सरकार ने उन्हें विभाग प्रमुख की ज़िम्मेदारी सौंपी। अब कुलमान घीसिंग नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की रेस में नया नाम हैं।

ये भी पढ़ें- कितने अमीर हैं नेपाल के पूर्व PM केपी ओली, स्विस बैंक से मिलता है करोड़ों का ब्याज , नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे

Neha Singh