Xiaomi 17 Ultra launching Today: स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi आज अपने नए और सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra को आधिकारिक रूप से लॉन्च करने जा रही है। यह फोन Xiaomi की 17 सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल होगा। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई फीचर्स की पुष्टि कर दी है, जिससे साफ है कि यह फोन कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में काफी खास होने वाला है।
Xiaomi 17 Ultra launching Today: चीन में आज होगा Xiaomi 17 Ultra का लॉन्च इवेंट
Xiaomi 17 Ultra को आज 25 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि चीन में यह रात 7 बजे होगा। यह लॉन्च इवेंट Xiaomi x Leica Imaging Strategic Cooperation Upgrade के तहत आयोजित किया जा रहा है। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर भी करेगी।

Xiaomi 17 Ultra Launch Details: Xiaomi 17 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल
Xiaomi 17 Ultra को पहले से लॉन्च हो चुके Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max से ऊपर रखा जाएगा। यानी यह सीरीज का सबसे प्रीमियम और एडवांस फोन होगा। इसमें सबसे बेहतरीन कैमरा सेटअप, दमदार प्रोसेसर और हाई-एंड फीचर्स देखने को मिलेंगे।
Xiaomi 17 Ultra Expected Price in India
फिलहाल Xiaomi ने फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 17 Ultra की कीमत Xiaomi 15 Ultra के आसपास हो सकती है। Xiaomi 15 Ultra की शुरुआती कीमत चीन में 6,499 युआन (करीब 78,000 रुपये) थी, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 7,799 युआन (लगभग 93,000 रुपये) में आया था। उम्मीद है कि नई डिवाइस की कीमत भी इसी रेंज में हो सकती है।

Xiaomi 17 Ultra Features
इन रंगों में मिलेगा Xiaomi 17 Ultra
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17 Ultra को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें शामिल हैं:
- ब्लैक
- व्हाइट
- Starry Sky Green
यह स्मार्टफोन Xiaomi China के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Display and Design
Xiaomi 17 Ultra में 6.8 इंच का 2K LTPO डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा। फोन में 3D-प्रिंटेड टाइटेनियम एलॉय मिडिल फ्रेम दिया जाएगा, जिससे यह फोन हल्का होने के साथ-साथ काफी मजबूत भी होगा। कंपनी के अनुसार, यह अब तक का सबसे पतला Ultra स्मार्टफोन होगा, जिसकी मोटाई केवल 8.29mm होगी।

Camera
कैमरा Xiaomi 17 Ultra की सबसे बड़ी खासियत होगी। इस फोन में Leica द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें:
- 50 मेगापिक्सल का 1-इंच Leica मेन कैमरा
- 200 मेगापिक्सल का Leica ब्रांडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
यह कैमरा सेटअप प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी और बेहतरीन ज़ूम क्षमता देने में सक्षम होगा।
यह भी पढ़ें: AI फीचर, कैमरा के आगे DSLR फेल, Oppo, Realme और Vivo के स्मार्टफोन ने 2025 में मचाया तहलका


Download Android App
Download iOS App




