Famous Devi Temple in India: घूमने के हैं शौकीन, तो इस नवरात्री भारत में माता रानी के इन 5 मंदिरों में करें दर्शन

Famous Devi Temple in India

Famous Devi Temple in India: दुनिया में लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है। लोग अपने सोशल मीडिया पर रोज ऐसी जगह ढूंढते रहते हैं। जहां वो घूमने का प्लान बना सकें वैसे भी अब Navratri शुरू होने वाली है, तो ज्यादातर लोग इस नवरात्री माता रानी के दर्शन करने के लिए ऐसे मंदिर के तलाश में हैं।

जहां जाने में उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना भी न करना पड़े और उनके बजट के हिसाब से घूमना भी हो जाए, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे देवी के मंदिरों के बारे में जहां इस नवरात्री आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।

Famous Devi Temple Visit in Navratri

1. वैष्णो देवी मंदिर, कटरा जम्मू और कश्मीर

Famous Devi Temple in India

वैष्णो देवी का मंदिर त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित है। जो मां दुर्गा के वैष्णो देवी रूप को समर्पित है। यह भारत के सबसे लोकप्रिय शक्ति पीठ मंदिरों में से एक है। जहां हर साल न जाने कितने भक्त 12-14 किमी की पैदल यात्रा करके यहां दर्शन करने आते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो Navratri के समय यहां घूमने आते हैं। कुछ लोग गर्मी में तो कुछ लोग सर्दियों में यहां घूमने आते हैं।

2. ज्वाला जी मंदिर, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

Famous Devi Temple in India

ज्वाला जी का मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित है। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध हिंदू Mandir है, जो देवी ज्वालाजी को समर्पित है और इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में रोशनी के लिए किसी भी लाइट को नहीं लगाया गया इसकी मुख्य विशेषता यह है कि यहां जलने वाली ज्योति से ही दिन-रात उजाला रहता है।

जिसे माता की दिव्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है। बताया जाता है कि इस जगह देवी सती की जीभ गिरी थी। भक्त इस मंदिर में अपनी मनोकामनाएं पूरी करवाने आते हैं। इस Navratri आप भी माता रानी के इस मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

3. कालिका मंदिर, कालीघाट पश्चिम बंगाल

Famous Devi Temple in India

यह मंदिर कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर देवी काली (दुर्गा का उग्र रूप) को समर्पित है। यह Mandir को 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में देवी सती के पैर की उंगलियां गिरी थीं, जिसके बाद यह एक पवित्र तीर्थस्थल बन गया। दुर्गा पूजा के दौरान यहां भव्य पंडाल और उत्सव आयोजित किए जाते हैं और Navratri के समय भारत के कोने-कोने से लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं।

4. नैना देवी मंदिर, बिलासपुर हिमाचल प्रदेश

Famous Devi Temple in India

यह Mandir गोविंद सागर झील के किनारे चूड़ी ड्रॉप पर स्थित है यह मंदिर शक्ति पीठ नैना देवी को समर्पित है। नवरात्रि के दौरान लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। क्योंकि यहां काफी बड़ा मेला लगता है इस मंदिर की मान्यता इतनी ज्यादा है कि भारत के कोने-कोने से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। लोग मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल चलने या रोपवे और पालकी का उपयोग करते हैं।

5.  अम्बा माता मंदिर, जूनागढ़ गुजरात

Famous Devi Temple in India

यह मंदिर गिरनार पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर प्राचीन देवी अम्बा को समर्पित है। लोग यहां दर्शन करने के लिए काफी दूर-दूर से आते हैं। खासकर नवविवाहित जोड़े यहां अपने सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए आते हैं।

यह 8वीं शताब्दी का सबसे पुराना और 15वीं शताब्दी में पुनर्निर्मित मंदिर, यह 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। जहां देवी सती का हृदय गिरा था। तभी इस Mandir की काफी ज्यादा मान्यता है। इस नवरात्री में आप भी इन मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं

Also Read: Best Places to Visit in November: नवंबर में इन 5 जगहों पर नहीं घूमे, तो मिस कर देंगे लाइफ का एडवेंचर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।