ओडिशा के Balasore में लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा निलंबित

Summary :

Balasore Violence: ओडिशा के बालासोर ( Balasore ) शहर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी और लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने बताया कि 17 जून की मध्यरात्रि से 18 जून की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगाया गया है। Highlights: ओडिशा के बालासोर शहर में दो समूहों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प पुरे शहर में लगाया गया कर्फ्यू, लोगों से घर में रहने…

Balasore

Balasore Violence: ओडिशा के बालासोर ( Balasore ) शहर में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी और लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने बताया कि 17 जून की मध्यरात्रि से 18 जून की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगाया गया है।

Highlights:

  • ओडिशा के बालासोर शहर में दो समूहों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प
  • पुरे शहर में लगाया गया कर्फ्यू, लोगों से घर में रहने का आग्रह
  • संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवा भी की गई निलंबित

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बालासोर ( Balasore ) के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे से बात की और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए उन्हें तत्काल कदम उठाने को कहा।

मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून का जताया था विरोध

दरअसल यह पूरा मामला शहर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार को मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून को लेकर विरोध जताते हुए लोगों का एक समूह धरने पर बैठ गया। पुलिस ने बताया कि दूसरे समूह ने कथित तौर पर उन पर पथराव किया, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून- व्यवस्था) संजय कुमार बालासोर में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस ने बालासोर ( Balasore ) में फ्लैग मार्च किया।

Cow Hug Day, Valentine's Day

 

30 लोगों की गई गिरफ्तारी- पुलिस

पुलिस ने बताया कि अब तक करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ओटी रोड के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। वहीं कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा। न ही पैदल और न ही वाहन से जाने की अनुमति होगी। सिर्फ और सिर्फ आपात चिकित्सा सहायता के अलावा लोगों को निकलने की अनुमति है।

Odisha News: ओडिशामध्ये दोन गटात मोठा वाद, ३० पेक्षा जास्त जणांना अटक; बालासोरमध्ये कर्फ्यू लागू

Balasore कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की खबरें – पुलिस

बालासोर ( Balasore ) पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने बताया, ”बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी।” पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है और स्थिति नियंत्रण में आ रही है। हालांकि कल (सोमवार को) कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की खबरें आई थीं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News