David Lammy : पीएम मोदी ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से की मुलाकात

Summary :

देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी(David Lammy) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक और गहरा बनाने पर चर्चा हुई। David Lammy से मिले PM Modi पीएम मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि, यूनाइटेड किंगडम (यूके) के विदेश मंत्री डेविड लैमी(David Lammy)से मिलकर खुशी हुई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर द्वारा रणनीतिक साझेदारी को व्यापक और गहरा बनाने के लिए दी गई प्राथमिकता की सराहना करता हूं। David…

David Lammy

देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी(David Lammy) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक और गहरा बनाने पर चर्चा हुई।

David Lammy से मिले PM Modi

पीएम मोदी ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर लिखा कि, यूनाइटेड किंगडम (यूके) के विदेश मंत्री डेविड लैमी(David Lammy)से मिलकर खुशी हुई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर द्वारा रणनीतिक साझेदारी को व्यापक और गहरा बनाने के लिए दी गई प्राथमिकता की सराहना करता हूं।

आकाशवाणी पर समाचार

David Lammy : बता दें कि ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की लेबर सरकार के सत्ता में काबिज होने के बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय बातचीत होगी।उनके भारत पहुंचने पर विदेश मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी का हार्दिक स्वागत है, क्योंकि पदभार ग्रहण करने के बाद वह अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं।

डेविड लैमी होंगे ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री, जल्द आ सकते हैं भारत | Republic Bharat

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के बीच छह जुलाई को फोन पर बातचीत हुई थी। इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच एफटीए का मुद्दा उठा था। पीएम मोदी से बातचीत के बाद यूके सरकार ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह एक ऐसे समझौते को लागू करने के लिए तैयार हैं, जो दोनों पक्षों के लिए काम करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar