”सरकार निपट गई, हार गई ”Haryana Exit Poll पर क्या बोलें राकेश टिकैत

Summary :

Haryana Exit Poll : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसानों और मजदूरों की महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान इको गार्डन पहुंचे। किसानों की मांग को लेकर इस महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया जाहिर की। Haryana Exit Poll पर क्या बोलें राकेश टिकैत? किसान नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार निपट गई, हार गई।मालूम हो कि एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी दूर नजर…

Haryana Exit Poll

Haryana Exit Poll : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसानों और मजदूरों की महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान इको गार्डन पहुंचे। किसानों की मांग को लेकर इस महापंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया जाहिर की।

Haryana Exit Poll पर क्या बोलें राकेश टिकैत?

किसान नेता राकेश टिकैत ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार निपट गई, हार गई।मालूम हो कि एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी दूर नजर आ रही है और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिख रही है। हालांकि, भाजपा का दावा है कि एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

Farmer Leader Rakesh Tikait Gives 7-Day Deadline To Centre To Act Against  WFI Chief - Oneindia News

Haryana Exit Poll : राकेश टिकैत ने आगे कहा कि वर्तमान में किसानों की फसलों को लूटा जा रहा है और उनकी जमीनों पर भी खतरा मंडरा रहा है। सर्किल रेट नहीं बढ़ रहा है। लखनऊ में तो कहा जाता है कि भुगतान हो गया है, लेकिन धरातल पर यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि महापंचायत के जरिए किसान इकट्ठा होकर अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे। किसानों के मुद्दों पर बात करना जरूरी है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी मांगें सुनवाई के योग्य हों।

Haryana Exit Poll : टिकैत ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के मुद्दे पर भी सरकार को चिट्ठी लिखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर राज्य सरकार को भारत सरकार को पत्र लिखना चाहिए, ताकि हमारे अधिकारों की रक्षा हो सके। उन्होंने आगे कहा कि वह चीफ सेक्रेटरी और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।महापंचायत में ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, राजेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, नरेंद्र, युवा जिलाध्यक्ष धीरज राठी, रामकुमार, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, राजीव प्रधान, संजय छिल्लर, प्रवेंद्र राठी, अंकुर राठी, पवन सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar