भारतीय Hockey Team की जीत के बाद पीएम मोदी ने ‘सरपंच साहब’ हरमनप्रीत को दी फोन पर बधाई

Summary :

Paris Olympic 2024 : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टी(Hockey Team) के पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद खिलाड़ियों को फोन करके बधाई दी। भारत ने कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराया और ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता। इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता था। Hockey Team को पीएम मोदी को दी बधाई प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय हॉकी टीम(Hockey Team) के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को फोन किया और उनको प्यार से ‘सरपंच साहब’ कहकर पुकारा। पीएम मोदी ने कहा, “सरपंच साहब, पूरी…

Hockey Team

Paris Olympic 2024 : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टी(Hockey Team) के पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद खिलाड़ियों को फोन करके बधाई दी। भारत ने कांस्य पदक मैच में स्पेन को 2-1 से हराया और ओलंपिक में लगातार दूसरी बार पदक जीता। इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में भी जर्मनी को हराकर कांस्य पदक जीता था।

Hockey Team को पीएम मोदी को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय हॉकी टीम(Hockey Team) के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को फोन किया और उनको प्यार से ‘सरपंच साहब’ कहकर पुकारा। पीएम मोदी ने कहा, “सरपंच साहब, पूरी टीम को बहुत बधाई हो। आपने भारत का नाम रोशन किया है। आपको याद होगा, मैंने कहा था कि आपने पराजय की पूरी श्रृंखला को तोड़ा है। आपके और आपकी टीम के प्रयासों से इस बार भी टीम ने प्रगति ने की है और हमें पूरा विश्वास है कि आप हॉकी के पुराने स्वर्णिम काल को वापस लेकर आएंगे।”

Olympics 2024, Hockey: 44 साल का सूखा खत्म करने के करीब भारतीय हॉकी टीम,  सामने है वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी की मुश्किल चुनौती - Paris Olympics 2024  Indian hockey team semi final ...

पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम(Hockey Team) की ऐतिहासिक जीत पर आगे कहा, “मैं जरूर कहना चाहूंगा कि क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ केवल 10 खिलाड़ी खेले, और टीम ने जीतकर दिखाया। हिंदुस्तान में हॉकी को समझने वाला हर बच्चा इस बात को याद रखेगा। इसका उदाहरण दिया जाएगा और दुनिया में भी इसकी चर्चा होगी। मुझे बहुत अच्छी टीम भावना दिखाई दी। हार के बाद थोड़ी निराशा होती है, लेकिन आपने अच्छे से खुद को रिकवर किया। आप पर देश को बड़ा गर्व है।”

इसके बाद पीएम ने पूछा, “टीम के खिलाड़ियों की तबीयत ठीक है? किसी को चोट तो नहीं लगी है?” इस पर श्रीजेश ने कहा कि, ‘सब खिलाड़ी फिट हैं और आपकी कॉल का इंतजार कर रहे थे।’ इसके बाद सभी खिलाड़ियों को पीएम मोदी को एक आवाज में ‘भारत माता की जय’ कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सरपंच साहब बहुत बहुत बधाई फिर से’, कहते हुए कॉल का समापन किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar