IND vs ENG : पहले सेशन में ही फिरकी में फसें इंग्लिश बल्लेबाज़, अश्विन ने झटके 2 विकेट

Summary :

IND vs ENG हैदराबाद टेस्ट शुरू हो चुका है, मैच में लंच का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने लंच की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। HIGHLIGHTS IND vs ENG हैदराबाद टेस्ट जारी लंच की समाप्ति तक इंग्लैंड 108/3  अश्विन ने 2 विकेट और जडेजा ने 1 विकेट झटका इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। शुरुआत में इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक बैज़बॉल अप्रोच अपनाते हुए भारत के तेज़ गेंदबाजी अटैक को विकेट से मरहूम रखा लेकिन स्पिन लगते ही इंग्लैंड…

IND vs ENG हैदराबाद टेस्ट शुरू हो चुका है, मैच में लंच का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने लंच की समाप्ति तक 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं।

HIGHLIGHTS

  • IND vs ENG हैदराबाद टेस्ट जारी
  • लंच की समाप्ति तक इंग्लैंड 108/3 
  • अश्विन ने 2 विकेट और जडेजा ने 1 विकेट झटका

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। शुरुआत में इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक बैज़बॉल अप्रोच अपनाते हुए भारत के तेज़ गेंदबाजी अटैक को विकेट से मरहूम रखा लेकिन स्पिन लगते ही इंग्लैंड की पारी बिखरनी शुरू हो गई। सलामी बल्लेबाज़ बेन डकेट 35 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर एल्बीडबल्यू हो गए। डकेट ने अपने साथी सलामी बल्लेबाज़ जैक क्राउली के साथ 55 रन की भागीदारी की। उसके बाद रवीन्द्र जडेजा ने भी नंबर 3 पर ओली पॉप को 1 रन पर आउट कर दिया। 60 रन के योग पर जैक क्राउली भी 20 रन बनाकर अश्विन के दूसरे शिकार बने। लेकिन इसके बाद जो रूट और जॉनी बेयरस्ट्रो और जो रूट ने लंच तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। जो रूट 18 रन बनाकर जबकि जॉनी बेयरस्ट्रो 32 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। भारत की तरफ से अश्विन ने 2 विकेट और जडेजा ने 1 विकेट झटका।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.