Rakesh Tikait : किसानों की समस्या को लेकर राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा, सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

Summary :

Rakesh Tikait : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अलीगढ़ टप्पल क्षेत्र में किसानों की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि यहां भूमि अधिग्रहण का मामला है। Rakesh Tikait ने सरकार को घेरा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत(Rakesh Tikait) ने कहा कि देश भर में किसानों की अलग-अलग समस्या है। यहां पर भूमि अधिग्रहण का मामला है। सरकार पूरे देश में जमीनों की सर्किल रेट नहीं बढ़ा रही है। जबकि अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में समय-समय पर बढ़ोतरी होती रहती है। लेकिन जमीन की सर्किल रेट में…

Rakesh Tikait

Rakesh Tikait : भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अलीगढ़ टप्पल क्षेत्र में किसानों की समस्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि यहां भूमि अधिग्रहण का मामला है।

Rakesh Tikait ने सरकार को घेरा

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत(Rakesh Tikait) ने कहा कि देश भर में किसानों की अलग-अलग समस्या है। यहां पर भूमि अधिग्रहण का मामला है। सरकार पूरे देश में जमीनों की सर्किल रेट नहीं बढ़ा रही है। जबकि अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन और भत्ते में समय-समय पर बढ़ोतरी होती रहती है। लेकिन जमीन की सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

If govt creates problem for these farmers…': Farmer leader Rakesh Tikait |  Today News

किसान नेता ने कहा, यहां पर किसानों को पानी नहीं दिया जा रहा है। किसान अपनी जमीन पर खेती छोड़ दें, इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। जो नियम नोएडा में लागू है, उसको हर जगह लागू करना चाहिए। सरकार जान बूझकर वो नियम यहां नहीं लागू करना चाहती। ऐसा करने पर उसे सर्किल रेट बढ़ाना पड़ेगा और सरकार ऐसा नहीं चाहती।

Government Should…: Rakesh Tikait Hails Support Of Protesting Farmers;  Heres What He Said

बता दें कि अलीगढ़ टप्पल इंटरचेंज पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अध्यक्षता में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक हुई। इसमें जमीन की सर्किल रेट बढ़ाने समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो किसान आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Abhishek Kumar