कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का शुक्वार को 76वां जन्मदिन है। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके सोनिया गांधी को पूर्ण रूप से बधाई दी। इस समय कांग्रेस पार्टी में जश्न की लहर बनी हुई है और सभी नेता सोनिया की लंबी उम्र की कामना कर रहे है। मोदी ने सोनिया को लेकर कहा कि इनका स्वास्थ्य हमेशा के लिए अच्छा रहें औऱ वह ऐसे ही पार्टी के फैसलों में अपना हित प्रस्तुत करती रहीं। आपकों बता दें कि सोनिया गांधी इस समये फिल्हाल राजस्थान में है । जहां पर वह सवाई माधोपुर के रणथंभौर में उनके जन्मदिन के अवसर पार्टी के कार्रकताए अहम जिम्मेदारी में लगे हुए है।
मोदी और गडकरी ने सोनिया को दी बधाई
सोनिया गांधी के जन्मदिन पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भी केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने भी इ्न्हें पूर्ण रूप से बधाई दी है। गडकरी ने ट्वीट करके सोनिया को बधाई दी और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की है।

खड़गे और पवन खेड़ा ने सोनिया के दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। खरगे ने ट्विटर पर सोनिया को बधाई देते हुए लिखा कि उनके विपरीत हालात में उनकी कृपा, समर्पण और गरिमा ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. वह उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। वहीं, कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं जैसे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी.
जन्मदिन पर सोनिया, राहुल और प्रियंका ने की यात्रा
सोनिया गांधी अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक दिन पहले यानि की आठ दिसंबर को राजस्थान के माधोपुर में पहुंच गई थी। यहां पर सोनिया ने अपने बच्चों राहुल और प्रियंका गांधी के साथ रणथंभौर स्थित जोगी महल की यात्रा की। इस अवसर पर गांधी परिवार ने टाइगर सफारी का भी लुप्त उठाया।
जन्मदिन पर कई बड़े नेताओं को दिया गया आमंत्रित
आपकों बता दें कि सोनिया गांधी के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस पार्टी में जश्न की लहर बनी हुई है और कहा जा रहा कि इनका जन्मदिन होटल शेर बाग में मनाया जाएगी जिसकों लेकर होटल में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस होटल में गांधी परिवार के अलावा कई बड़े नेता को आमंत्रित किया गया है। हिमाचल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ही गांधी परिवार छुट्टी मनाने के लिए निकल गया था।


Download Android App
Download iOS App



