उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तड़के सुबह मोहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जुलूस निकालते समय ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराया था। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुए, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक टीम घटनास्थल पर पहुंची।
Tazia Hits High-Tension Wire: हाईटेंशन तार ताजिया से छू गया
अलीगंज में मुहर्रम पर पांच दिन का कार्यक्रम होता है। गुरुवार को इसका अंतिम दिन था, इसी के तहत ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था , बड़ी संख्या में लोग तड़के सुबह ताजिया लेकर जा रहे थे। पुरानी तहसील के पास तारों का मकड़ जाल था, डंडे के सहारे तारों को उठाकर ताजिया निकाल रहे थे। तभी एक हाईटेंशन तार ताजिया से छू गया और करंट दौड़ दिया। करंट लगने से 19 साल के एक युवक की मौत हो गई। इसमें झुलसे हुए लोगों को सीएचसी भेजा गया है, जहां से उन्हें सेंटर रेफर कर दिया गया।
Etah accident: 19 वर्षीय युवक की मौत, 7 घायल
हादसे में मृतक युवक की पहचान मेवाती मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय सैफ के रूप में हुई है, ये पेशे से एक मकैनिक था। वहीं झुलसने वाले 7 लोगों में साहिल (18), अली हसन (18), आमिर (22), खुर्शीद (30), अशरफ (15) और नसीम (30) शामिल हैं।
Muharram Procession: मृतक की मां ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
हादसे के बाद मृतक सैफ की मां परवीन ने रोते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस या प्रशासन की गाड़ी से उनके घायल बेटे को समय रहते अस्पताल पहुंचाया होता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौड़, एसडीएम जगमोहन गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्वेताभ पांडे भारी पुलिस बल के साथ फौरन घटना स्थल पर पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी श्वेताभ पांडे ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अलीगंज भेजा गया, जहां से कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




