Lucknow Airport पर 15 जुलाई तक दिन में आठ घंटे बंद रहेंगी उड़ानें

Summary :

रनवे मरम्मत के चलते Lucknow Airport पर उड़ानें प्रभावित

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे की मरम्मत और आधुनिकीकरण के चलते शनिवार, 1 मार्च से 15 जुलाई तक हर रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उड़ानों की आवाजाही बंद रहेगी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से मंजूरी मिलने के बाद यह कार्य शुरू होने जा रहा है। इन साढ़े महीनों के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है, खासकर उन यात्रियों को जिन्होंने एडवांस में अपने टिकट बुक करा रखे हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट ने अपनी वेबसाइट पर यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में जानने के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। अनुमान है कि हर रोज 35 या उससे अधिक उड़ानें रद्द हो सकती हैं।

लखनऊ हवाई अड्डे से इस साल जनवरी में रोजाना औसतन 21 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय और लगभग 109 घरेलू उड़ानों का परिचालन हुआ। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की संख्या 1.09 लाख और घरेलू यात्रियों की संख्या 4.77 लाख से अधिक रही।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.