Loni Ghaziabad Shooting Case: गाजियाबाद के लोनी में चली गोली, चाउमीन के ठेले के पास खड़े युवक को सरेआम भूना

Summary :

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी कोतवाली क्षेत्र के बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर गुरुवार को एक सनसनी खेज  घटना सामने आई हैं। जहां  देर रात बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने चाऊमीन के ठेले के पास खड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर मौजूद घायल के दोस्तों और पुलिस ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर आई पुलिस ने सूचना मिलते ही वारदात की जांच शुरू कर दी हैं। बाइक सवार अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम जानकारी के मुताबिक,…

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी कोतवाली क्षेत्र के बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर गुरुवार को एक सनसनी खेज  घटना सामने आई हैं। जहां  देर रात बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने चाऊमीन के ठेले के पास खड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर मौजूद घायल के दोस्तों और पुलिस ने उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर आई पुलिस ने सूचना मिलते ही वारदात की जांच शुरू कर दी हैं।

बाइक सवार अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सोनू था जिसकी उम्र 22 वर्ष थी और वो चिरोड़ी गांव का रहने वाला था। सोनू एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था, उसके पिता मुस्तकीम मजदूरी का काम करते हैं, और सोनू अपने घर के पाँच भाइयों में चौथे नंबर पर था। मृतक के दोस्तों ने बताया कि गुरुवार को  बंथला के चिरोड़ी मार्ग पर अपने दोस्त के ठेले  के पास खड़ा था। जिसके कुछ समय बाद बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन अज्ञात लोगों ने सोनू पर ताबाड़तोड़  एक के बाद एक गोली चला कर मौके से फरार हो गए। सोनू को 2 से 3 गोली लगने से वो लहूलुहान हो कर जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई वारदात  से इलाके के लोगों में अफरा- तफरी मच गई सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ समय बाद सोनू के दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की मदद से घायल सोनू को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस खंगाल रही है आस-पास के सभी कैमरे की फुटेज

एसीपी लोनी रामकिशन ने जानकारी दी और बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल और उसके आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।मृतक के सभी दोस्तों ,परिजनों से पूछताछ कर के जानकारी जुटा रही हैं।पुलिस की टीम के द्वारा  हत्या के अज्ञात आरोपियों की पहचान और कारणों का भी पता लागया जा रहा हैं।

Team Desk