Hindon नदी में गोमांस फेंकते पकड़े गए मदरसे के बच्चे, भड़कीं मेयर Sunita Dayal बोलीं- ‘कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी’

Summary :

Ghaziabad Madarsa Teacher Detained: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मेयर सुनीता दयाल ने हिंडन नदी में मांस फेंकते हुए तो बच्चों को पकड़ा। जब मेयर ने उन बच्चों से पूछा कि इसमें क्या है, तो उन्होंने बताया गोमांस। दोनों बच्चे मदरसे जामिया कनावनी के छात्र हैं। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। इस मामले में पुलिस ने मदरसा संचालक को हिरासत में लिया है। वहीं मेयर ने तीखे लहजे में पुलिस को चेतावनी दी कि अगर इनको छोड़ दिया, तो पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी। नदी में गोमांस फेंकते दो बच्चों को पकड़ा मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि वह कनावनी…

Ghaziabad Madarsa Teacher Detained: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मेयर सुनीता दयाल ने हिंडन नदी में मांस फेंकते हुए तो बच्चों को पकड़ा। जब मेयर ने उन बच्चों से पूछा कि इसमें क्या है, तो उन्होंने बताया गोमांस। दोनों बच्चे मदरसे जामिया कनावनी के छात्र हैं। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। इस मामले में पुलिस ने मदरसा संचालक को हिरासत में लिया है। वहीं मेयर ने तीखे लहजे में पुलिस को चेतावनी दी कि अगर इनको छोड़ दिया, तो पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी।

नदी में गोमांस फेंकते दो बच्चों को पकड़ा

मेयर सुनीता दयाल ने बताया कि वह कनावनी पुलिया से गुजर रही थी। तभी उन्होंने साइड में कूड़ा देखकर अपनी गाड़ी रुकवा ली। जब उन्होंने नीचे उतरकर देखा, तो दो बच्चे वहां बोरा लेकर खड़े थे। पहले उन्हें लगा कि इनके पास बोरे में कूड़ा है। जब बातचीत की तो पता लगा उसमें मांस था। उन्होंने मौके पर पुलिस को सूचित किया।

Mayor Sunita Dayal: “कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी…”

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कनावनी में एक मदरसा है। वहां से बच्चे अक्सर मांस लेकर आते थे और तो हिंडन नदी में फेंकते थे। बच्चों ने स्वीकार किया कि इसमें प्रतिबंधित पशु का मांस है। इसी बीच मदरसा संचालक भी मौके पर पहुंच गया, उसको भी हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है। मेयर ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उनका नाम-पता पूछा और कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी।

इस मामले में मदरसा संचालक पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फेंके गए मांस को कब्जे में ले लिया गया है और उसका सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

Uttar Pradesh Samachar: बच्चों को पढ़ाने की जगह, कराया जा रहा गैर कानूनी काम

मेयर ने कहा कि ऐसे संस्थानों पर ताले लगने चाहिए। यहां पर बच्चों को पढ़ाने की जगह उनसे गैर कानूनी काम कराया जाता है। बच्चों को हिंडन नदी में गोमांस फेंकने के लिए भेजा गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एक बोरी में पशु मांस होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है। इसकी जांच कराई जाएगी। पूछताछ के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।