Gorilla Dance India: तपती गर्मी, घुटन और लोगों के ताने… कुछ ऐसी होती है एक ‘गोरिल्ला कॉस्ट्यूम आर्टिस्ट’ की जिंदगी

Summary :

आजकल आपने भारतीय शादियों और या किसी इवेंट में गोरिल्ला को नाचते हुए देखा होगा। बच्चे इन्हें देखकर काफी खुश होते हैं, बड़े इनके साथ सेल्फी लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिसे देखकर सब इतना मनोरंजन कर रहे हैं, उस कॉस्ट्यूम के अंदर छिपे शख्स पर क्या बीत रही होगी। बाहर से इतना खुश और मस्तीखोर दिखने वाला ये कैरेक्टर अंदर से बहुत परेशानियां झेल रहा होता है। गर्मी में सांस लेने में होती है दिक्कत गर्मी में इस कॉस्ट्यूम को पहनना बहुत मुश्किल होता है। इसके अंदर पसीना भर जाता है और कई बार सांस…

आजकल आपने भारतीय शादियों और या किसी इवेंट में गोरिल्ला को नाचते हुए देखा होगा। बच्चे इन्हें देखकर काफी खुश होते हैं, बड़े इनके साथ सेल्फी लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिसे देखकर सब इतना मनोरंजन कर रहे हैं, उस कॉस्ट्यूम के अंदर छिपे शख्स पर क्या बीत रही होगी। बाहर से इतना खुश और मस्तीखोर दिखने वाला ये कैरेक्टर अंदर से बहुत परेशानियां झेल रहा होता है।

गर्मी में सांस लेने में होती है दिक्कत

गर्मी में इस कॉस्ट्यूम को पहनना बहुत मुश्किल होता है। इसके अंदर पसीना भर जाता है और कई बार सांस लेने में भी परेशानी होती है। हालांकि इस गोरिल्ला की ड्रेस के अंदर एक छोटा पंखा और हवा आने-जाने की व्यवस्था होती है। लेकिन इसके बावजूद इसको लंबे समय तक पहनकर रखना और नाचना थका देता है। उन्हें एक इवेंट के लिए करीब 5 हजार रुपये मिलते हैं और इसी कमाई से वह अपना घर चलाते हैं।

बच्चे परेशान करते हैं, लोग गालियां देते हैं

Gorilla Dance India
Gorilla Costume Performer (Image- Social Media)

इस तरह के इवेंट करना इनके लिए आसान नहीं होता। कई बार बच्चे उन्हें परेशान करते हैं और कुछ लोग उनके कॉस्ट्यूम खींचने लगते हैं। कुछ नशे में उनको गालियां दे देते हैं। इसके बावजूद भी वे परेशान नहीं होते, बल्कि लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं। क्योंकि इसी से उनका घर चलता है।

गोरिल्ला डांस का बढ़ा ट्रेंड

पिछले कुछ सालों ने भारत में शादियों और कुछ इवेंट्स में (Gorilla Dance India) गोरिल्ला, पांडा, टेडी और दूसरे कैरेक्टर कॉस्ट्यूम पहनकर डांस कराने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे कलाकार कार्यक्रमों में लोगों को मनोरंजन करते हैं दौर में उनके वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। हालांकि, लोगों को हंसाने वाले इस कैरेक्टर के कॉस्ट्यूम के पीछे कलाकार का संघर्ष और कड़ी मेहनत होती है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।