दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। मुलाकात के बाद विजेंद्र गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए इसके बारे में जानकारी दी। विजेंद्र गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 9 और 10 मार्च को दिल्ली विधानसभा में नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
Delhi: EWS Students को दाखिला देने से मना नहीं कर सकते निजी स्कूल: मंत्री आशीष सूद
यह कार्यक्रम नए सदस्यों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और उनके कर्तव्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। हम चाहते थे कि ओम बिड़ला जी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करें और हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार किया है। उन्होंने आगे कहा कि ओम बिरला को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए भी आमंत्रित किया गया है।
इससे पहले विजेंद्र गुप्ता ने ओम बिरला के साथ हुई इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “आज माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
विजेंद्र गुप्ता और लोकसभा अध्यक्ष के बीच हुई इस मुलाकात पर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दिल्ली विधान सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता जी ने दिल्ली आवास पर भेंट की। विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ ही उन्हें कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। आशा है कि प्रदेश की विधायी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में आप पूर्ण सामर्थ्य से अपनी भूमिका निभाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



