Raman Lal Dwivedi Elected Bar President: बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर रमन लाल द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक मतों से जीत दर्ज की। उनकी इस बड़ी जीत को अधिवक्ताओं का भरपूर समर्थन माना जा रहा है। वहीं महामंत्री पद पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार गुप्ता ने भी जीत हासिल कर अपने समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ा दी। चुनाव परिणाम आते ही बार परिसर में समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
Barabanki Bar Association Polls 2026: जीत के बाद अधिवक्ताओं का जताया आभार

पहली बार अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले रमन लाल द्विवेदी ने चुनाव परिणाम आने के बाद सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बार एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए वह 24 घंटे तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा और बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
Raman Lal Dwivedi Wins President Post: बार एसोसिएशन में दिखा उत्सव जैसा माहौल
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला बार एसोसिएशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। अधिवक्ताओं का कहना है कि नई टीम से उन्हें काफी उम्मीदें हैं और आने वाले समय में बार एसोसिएशन और अधिक मजबूत होकर कार्य करेगी। बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन का यह चुनाव पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा, जहां अधिवक्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


Download Android App
Download iOS App




