देश भर का मौसम लगातार बदल रहा है। इसी बीच उत्तराखंड में भी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि भारी बारिश से अभी लोगों को राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। आज सोमवार को छह जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है।
6 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कई इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेते रहें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
नैनीताल में मूसलाधार बारिश
नैनीताल में बीते दिन, रविवार दोपहर करीब 2 बजे के बाद अचानक तेज बारिश हुई। मूसलाधार बारिश का दौर करीब दो घंटे तक चली। लगातार बारिश की वजह से शहर में जनजीवन अधिक प्रभावित हुआ। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान लैंड स्लाइड और सड़क बंद होने का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है।
सड़क हादसों की कई खबरें
वहीं, उत्तराखंड में बारिश के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदाओं और सड़क हादसों ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल में अब तक प्राकृतिक आपदाओं और सड़क हादसों में कुल 289 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए, लोगों को बारिश के मौसम में नदियों, नालों, पहाड़ी ढलानों और लैंडस्लाइड की आशंका वाले इलाकों से दूर रहना चाहिए। साथ ही, प्रशासन की तरफ से जारी चेतावनियों को ध्यान में रखना भी जरूरी है।



Download Android App
Download iOS App




