नवरात्रि में नौ दिनों कर लें मां दुर्गा के इन 108 नामों का जप, बरसेगी माता रानी की कृपा

Summary :

Maa durga ke 108 naam: आज सोमवार, 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। 1 अक्टूबर को रामनवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा, इसीके अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को विजय दशमी मनाई जाएगी। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दौरान विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि में देवी के मंत्रों और नाम जप को भी बेहद शुभ माना जाता है।…

Maa durga ke 108 naam: आज सोमवार, 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। 1 अक्टूबर को रामनवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा, इसीके अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को विजय दशमी मनाई जाएगी। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दौरान विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं।

नवरात्रि में देवी के मंत्रों और नाम जप को भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में यहां पर दुर्गा मां के 108 नामों के बारे में बताया गया है। माता रानी के इन 108 नामों का जप करने से मां प्रसन्न होती हैं। कहा जाता है कि अगर कोई इन 108 नामों को नवरात्रि के 9 दिनों तक जाप करता है (Navratri 2025) तो उसे आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है। तो चलिए जान लेते हैं कि मां दुर्गा के 108 नाम कौन से हैं।

Maa durga ke 108 naam

Maa durga ke 108 naam
Maa durga ke 108 naam
  1. अंबे
  2. जया
  3. दुर्गा
  4. सती
  5. साध्वी
  6. भवप्रीता
  7. भवानी
  8. भवमोचनी
  9. आर्या
  10. आद्या
  11. त्रिनेत्रा
  12. शूलधारिणी
  13. पिनाकधारिणी
  14. चित्रा
  15. चंद्रघंटा
  16. महातपा
  17. मन
  18. बुद्धि
  19. अहंकारा
  20. चित्तरूपा
  21. चिता
  22. चिति
  23. सर्वमंत्रमयी
  24. सत्ता
  25. सत्यानंदस्वरुपिणी
  26. अनंता
  27. भाविनी
  28. भव्या
  29. अभव्या
  30. सदागति
  31. शाम्भवी
  32. देवमाता
  33. चिंता
  34. रत्नप्रिया
  35. सर्वविद्या
  36. दक्षकन्या
  37. दक्षयज्ञविनाशिनी
  38. अपर्णा
  39. अनेकवर्णा
  40. पाटला
  41. पाटलावती
  42. पट्टाम्बरपरिधाना
  43. कलमंजरीरंजिनी
  44. अमेयविक्रमा
  45. क्रूरा
  46. सुंदरी
  47. वनदुर्गा
  48. मतंगमुनिपूजिता
  49. ब्राह्मी
  50. प्रौढ़ा
  51. सुरसुंदरी
  52. माहेश्वरी
  53. ऐंद्री
  54. कौमारी
  55. वैष्णवी
  56. चामुंडा
  57. वाराही
  58. शिवदुती
  59. मातंगी
  60. लक्ष्मी
  61. पुरुषाकृति
  62. विमला
  63. उत्कर्षिनी
  64. सावित्री
  65. ज्ञाना
  66. क्रिया
  67. नित्या
  68. सत्या
  69. बुद्धिदा
  70. बहुला
  71. यति
  72. बहुलप्रिया
  73. कुमारी
  74. सर्ववाहनवाहना
  75. निशुंभशुंभहननी
  76. महिषासुरमर्दिनी
  77. मधुकैटभहंत्री
  78. चंडमुंडविनाशिनी
  79. सर्वसुरविनाशा
  80. सर्वदानवघातिनी
  81. सर्वशास्त्रमयी
  82. सर्वास्त्रधारिणी
  83. अनेकशस्त्रहस्ता
  84. अनेकास्त्रधारिणी
  85. एककन्या
  86. कैशोरी
  87. युवती
  88. अप्रौढ़ा
  89. वृद्धमाता
  90. बलप्रदा
  91. महोदरी
  92. मुक्तकेशी
  93. घोररूपा
  94. महाबला
  95. अग्निज्वाला
  96. रौद्रमुखी
  97. तपस्विनी
  98. जलोदरी
  99. नारायणी
  100. भद्रकाली
  101. कालरात्रि
  102. विष्णुमाय
  103. परमेश्वरी
  104. कराली
  105. अनंता
  106. कात्यायनी
  107. प्रत्यक्षा
  108. ब्रह्मावादिनी
Maa durga ke 108 naam
Maa durga ke 108 naam

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह लेख पूरी तरह से मान्यताओं पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Navratri Bhajan lyrics 2025: नवरात्रि के 9 दिन इन भजनों के बिना अधूरी है देवी मैया की भक्ति, जल्दी देखें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।