Cyclone Remal: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच आज रात टकराने की आशंका है। बता दें कि मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकरा सकता है।
Highlights
. बंगाल के तट से टकराने वाला है तूफान रेमल
. वीरान हुआ कलकत्ता हवाईअड्डा
Cyclone Remal का खतरा
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल(Cyclone Remal) के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच आज रात टकराने की आशंका है। बता दें कि मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव रविवार शाम तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 26 मई की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर दस्तक दे सकता है। इस तूफान को ‘रेमल’ कहा जा रहा है। रेमल, जिसका अरबी भाषा में अर्थ रेत होता है। उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवातों के लिए क्षेत्रीय नामकरण प्रणाली को मानते हुए, यह नाम ओमान द्वारा दिया गया था।

Cyclone Remal की रफ्तार
चक्रवाती तूफान(Cyclone Remal) 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दस्तक दे सकता है। यह 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 27-28 मई को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।
हवाईअड्डा हमेशा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय यात्रियों से खचाखच भरा रहता था लेकिन आज यहां सिर्फ मुट्ठी भर हवाईअड्डा कर्मी और सुरक्षाकर्मी हैं। रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ान संचालन रोकने का निर्णय लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




